scriptBreaking News: शहर की बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर स्वाहा, महिला ने भागकर बचाई जान | Heavy fire: Heavy fire in city's sack warehouse | Patrika News

Breaking News: शहर की बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर स्वाहा, महिला ने भागकर बचाई जान

locationअंबिकापुरPublished: Sep 16, 2019 08:00:32 pm

Heavy fire: रात में सूचना मिलते ही पहुंच गई दमकल की टीम, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू,

शहर की बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर स्वाहा, महिला ने भागकर बचाई जान

Fire in warehouse

अंबिकापुर. मणिपुर चौकी से सटे सुतली बोरी के गोदाम में रविवार की देर रात भीषण आग (Heavy fire) लग गई। इसकी जानकारी 3.30 बजे हुई। जब पास के ही एक महिला के घर में धुआं घुसा तो वह परेशान होकर बाहर निकली तो गोदाम के अंदर भीषण आग लगी हुई थी।
उसने इसकी जानकारी मोबाइल से गोदाम मालिक को दी। सूचना पर मालिक पहुंचा और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि आगजनी में 10-12 लाख का नुकसान हुआ है।
शहर की बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर स्वाहा, महिला ने भागकर बचाई जान
शहर के मणिपुर निवासी श्रवण कुमार साहू सुतली बोरी का कारोबार करता है। उसका गोदाम मणिपुर चौकी से सटा हुआ है। वह रविवार की रात 9.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात 3.30 बजे पास के ही एक महिला के घर में धुआं घुसने लगा तो वह परेशान हो गई। परेशान होकर वह बाहर निकली तो गोदाम में भीषण आग (Heavy fire) लगी हुई थी।
उसने तत्काल इसकी जानकारी फोन पर गोदाम मालिक को दी। सूचना मिलते ही वह गोदाम पहुंचा, भीषण आग को देख कर उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। कुछ समय बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
शहर की बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर स्वाहा, महिला ने भागकर बचाई जान
गोदाम मालिक श्रवण कुमार साहू ने बताया कि आगजनी में 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने एक सप्ताह पूर्व ही 10 लाख की बोरियां गोदाम में मंगवाईं थीं।


काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। 6 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में 8 टैंकर पानी लग गया। गोदाम में सुतली की बोरियां होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर की बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर स्वाहा, महिला ने भागकर बचाई जान
रंजिश में आग लगाने का संदेह
गोदाम मालिक श्रवण ने बताया कि मैं रविवार की रात 9.30 बजे गोदाम का ताला बंद कर घर चला गया था। घर जाने के दौरान गोदाम की सारी लाइट बंद कर दी थी। इससे शॉर्ट सर्किट होना संभव नहीं है। गोदाम मालिक का कहना है कि किसी ने गोदाम में आग लगाई है।

अंबिकापुर में आग लगने की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Fire in Ambikapur

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो