scriptभोजन की बर्बादी रोकने यहां महिलाओं ने उठाया बीड़ा, स्लोगन है- उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में | Here's women took up the initiative to stop the wastage of food | Patrika News

भोजन की बर्बादी रोकने यहां महिलाओं ने उठाया बीड़ा, स्लोगन है- उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में

locationअंबिकापुरPublished: Dec 04, 2021 09:45:10 pm

Stop wastage of Food: महिलाओं की सेवा किटी समूह से जुड़ती जा रही महिलाएं, समूह का समाज के लोगों के लिए संदेश है कि जरूरतमंदों को मिले भोजन, इसकी न हो बर्बादी, शादी-पाटियों में लोग जरूरत से ज्यादा भोजन लेकर छोड़ देते हैं, बचा हुआ भोजन की सूचना मिलने पर जरूरतमंदों को बांटेगा समूह

Stop wastage of Food

Stop wastage of Food by women

अंबिकापुर. Stop wastage of Food: अक्सर देखने में आता है कि शादी-पार्टियों में लोग जरूरत से ज्यादा भोजन लेकर छोड़ देते हैं। यह भोजन बर्बाद ही हो जाता है। वहीं कई ऐसे लोग घूमते मिल जाते हैं जिन्हें 2 वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता है। भोजन की बर्बादी रोकने (Stop the wastage of Food) शहर की सेवा भावी महिलाओं द्वारा बीड़ा उठाया गया है। महिलाओं द्वारा थोड़ी सी बचत करके पिछले 3 साल से सेवा किटी समूह चलाया जा रहा है। समूह के निरन्तर सेवाभावी कार्य से प्रभावित होकर इससे महिलाएं जुड़ रहीं हैं। भोजन का सम्मान करने, भोजन की बर्बादी को रोकने और जरूरतमन्दों को इसका लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से सेवा किटी समूह की महिलाओं ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में शहर के होटलों में एक-एक जागरूकता बोर्ड दिया। बोर्ड में जागरुकता से भरा ये स्लोगन लिखा है- उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में।

इसी कड़ी में शहर के होटल मयूरा में महापौर डॉक्टर अजय तिर्की (Ambikapur Mayor) ने वृक्षमित्र ओमप्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में अभिषेक अग्रवाल को बोर्ड सौपते हुए समूह की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने समूह को सुझाव दिया कि एक पत्र उन्हें भी दिया जाए ताकि निगम की समिति में भी इसकी जानकारी देकर अन्न का सम्मान करने लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने शहर में इस तरह के होर्डिंग को भी प्राथमिकता से लगाने की सहमति दी। अलंकार ग्रीन में विजय गुप्त ने रंजय स्वर्णकार को बोर्ड सौंपते हुए सेवा किटी समूह के पहल की सराहना की।

रोजगार दिलाने महिला समूहों के नाम से बैंकों से निकाले 4 करोड़ 48 लाख, गबन कर हो गए थे फरार, 2 गिरफ्तार


बोर्ड पर लिखी बातें पढ़कर हो गया भावुक
वहीं वृक्षमित्र ओमप्रकाश अग्रवाल ने ग्रैंड बसंत की रुकमणि देवी अग्रवाल को बोर्ड सौंपते हुए कहा कि इस बोर्ड को देखकर मैं भावुक हो गया, निश्चित ही जो भी इस पंक्ति को पढ़ेंगे, एक बार अन्न का सम्मान करते हुए अन्न की बर्बादी को निश्चित ही रोकेंगे।
अनंगपाल दीक्षित ने होटल पंचानन के संचालक कांत दुबे को बोर्ड सौंपते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। अक्सर देखा जाता है कि घर का बचा भोजन हम सब खाते हैं पर पार्टी में जाकर जरूरत से ज्यादा भोजन थाली में लेकर नहीं खा पाते और डस्टबिन में डाल देते हैं, इसे लेकर सभी को जागरूक होने की जरूरत है। कांत दुबे जी ने कहा कि ये समय की जरूरत है जो आज सेवा किटी समूह ने बीड़ा उठाया है।

धूप, बारिश या फिर हो कड़ाके की ठंड, नहीं रूकते स्वच्छता दीदियों के कदम, इनके काम को हर कोई करता है सलाम


इन महिलाओं ने उठाया है बीड़ा
सेवा किटी समूह की संस्थापिका वन्दना दत्ता ने 3 वर्ष से लगातार समूह द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी दी। संदेश बोर्ड को होटल संचालकों को सौंपने के इस आयोजन में समूह की सदस्य सन्तोष पांडे, नीलिमा गोयल, किरण अग्रवाल, रेखा इंगोले, चैती अग्रवाल, गायत्री सुल्तानिया, लिलि बसु रॉय, नमिता चावला, सरिता भाटिया, स्निग्धा मित्रा, रश्मि गुप्ता, स्मिता तिवारी उपस्थित रहीं।
वहीं कार्य से प्रभावित होकर रुकमणि देवी अग्रवाल, संजीता स्वर्णकार, शारदा अग्रवाल ने भी सेवा किटी की सदस्यता ली। समूह द्वारा और संदेश बोर्ड शादी घरों में शीघ्र ही सौंपे जाएंगे। शहर की सेवा भावी महिलाओं ने ये जिम्मा लिया है कि हर शादी घर से जो साफ खाना बचेगा, उसे सूचना मिलने पर लेकर जरूरतमन्दों को बांटा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो