पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।
मैनपाट निवासी आलम खान अपनी पत्नी नुरेशा 30 वर्ष व बच्चों के साथ रहता है। शनिवार की सुबह उसने किसी काम के लिए पत्नी से रुपए की मांग की। इस पर पत्नी ने रुपए देने से मना कर दिया। इससे वह गुस्से में घर से चला गया। रात में वह घर लौटा और अचानक पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया।

कैंची के वार से महिला के सिर व हाथ गंभीर चोटें आई हैं। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए संजीवनी 108 की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।