जब गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी उसके घर में दी। फिर उसे अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 5 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्तीपारा पोडिय़ा की है। रामबली 30 वर्ष का 8 मार्च की शाम मामूली बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पति नाराज होकर घर से चला गया।
घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्तीपारा पोडिय़ा की है। रामबली 30 वर्ष का 8 मार्च की शाम मामूली बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पति नाराज होकर घर से चला गया।
वहीं उसने घर के नजदीक बगीचे में जहर सेवन कर लिया, इससे वह बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के ही कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पत्नी व अन्य परिजन को दी।
इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे अंबिकापुर लेकर पहुंचे और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई।