scriptपत्नी से लड़ाई के बाद टेंशन में बाथरूम चला गया पति, आधे घंटे बाद पहुंची तो नजारा देख निकल गई चीख | Husband suicide to hang in bathroom | Patrika News

पत्नी से लड़ाई के बाद टेंशन में बाथरूम चला गया पति, आधे घंटे बाद पहुंची तो नजारा देख निकल गई चीख

locationअंबिकापुरPublished: Apr 13, 2019 09:02:15 pm

घर देर से आने की बात पर दोनों के बीच हुआ था विवाद, फिर बच्चों के साथ खेलते-खेलते पति चला गया था बाथरूम

Dead body

Dead body

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल काम कर देर से घर लौटने की बात को लेकर पति का विवाद पत्नी से हो गया। पत्नी द्वारा पूछताछ किये की वजह से पति नाराज हो गया। इसके बाद उसने बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रापानी निवासी सुनील कुजूर उम्र 39 वर्ष शहर के एक निजी अस्पताल में स्मार्ट कार्ड विभाग में काम करता था। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अस्पताल से वह घर लौटा।
घर लेट आने की वजह से पत्नी अंजलि उससे पूछताछ करने लगी। पत्नी ने कहा कि जब घर लेट आते हो तो इस बात की जानकारी फोन कर क्यों नहीं देते। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ।
इसके बाद पत्नी किचन में खाना बनाने चली गई। वहीं पति अपने 5 वर्ष की बेटी और 6 वर्ष के बेटे के साथ खेलने लगा। कुछ देर बाद वह फ्रेश होने के लिए बाथरूम चला गया। तकरीबन आधे घंटे तक जब वह बाथरूम से नहीं आया तो पत्नी को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद वह बाथरूम में जाकर देखी तो उसके होश उड़ गए।
पति ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति को इस हाल में देख पत्नी चीखने लगी। पत्नी की चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग इक_ा हो गये।

इसके बाद इस घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही।

ट्रेंडिंग वीडियो