scriptशादी करने के लिए पति घर ले आया दूसरी युवती तो पत्नी ने खा लिया जहर, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें | Husband took second girl for marriage then wife eat poison | Patrika News

शादी करने के लिए पति घर ले आया दूसरी युवती तो पत्नी ने खा लिया जहर, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

locationअंबिकापुरPublished: May 17, 2019 09:11:25 pm

पति, सास-ससुर को अपनी मौत का बताया था जिम्मेदार, परेशान होकर उठाया ऐसा कदम

Try to suicide

Try to suicide

अंबिकापुर. एक महिला जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई। महिला ने जहर सेवन से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसमें पति, जेठ व सास पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्हें ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
उसने लिखा था कि पति दूसरी महिला के साथ घर में रहता है और उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है। इससे परेशान होकर वह सुसाइड कर रही है।


अंबिकापुर के गांधी चौक के पास रहने वाली 25 वर्षीय प्रिया जायसवाल पति सुनील जायसवाल ने गुरुवार की रात 12 बजे जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे समय रहते मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया गया और उसकी जान बच गई। जहर सेवन करने से पहले प्रिया ने सुसाइड नोट छोड़ा है।
उसमें लिखा है कि पति, जेठ व सास घर बनाने के नाम पर मुझसे 2 लाख रुपए लिए थे। घर बनने के बाद उसे अपनाने को तैयार नहीं हैं और पति मुझे छोड़ दूसरी महिला के साथ कमरे में रहता है।
दूसरी महिला से ही वह शादी करने के लिए तैयार है। इससे परेशान होकर महिला आत्महत्या करने की कोशिश की है। सुसाइड नोट ेमें मौत का कारण पति, जेठ व सास को बताया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो