scriptभूख और ठंड से गोद में ढाई साल के मासूम की मौत, सदमे में मां ने भी सेप्टिक टैंक में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश | Innocent son death in lap from hunger and cold, mother try to suicide | Patrika News

भूख और ठंड से गोद में ढाई साल के मासूम की मौत, सदमे में मां ने भी सेप्टिक टैंक में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

locationअंबिकापुरPublished: Jan 19, 2020 07:37:02 pm

Death from hunger and cold: भटक कर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंची थी महिला, ढाई साल का मासूम दो दिन से था भूखा, गोद में ही तोड़ा दम, लोगों ने महिला को अस्पताल भेजा तो उसने यहां की आत्महत्या की कोशिश

भूख और ठंड से गोद में ढाई साल के मासूम की मौत, सदमे में मां ने भी सेप्टिक टैंक में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

Women with his dead child

अंबिकापुर. भटक कर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंची महिला के गोद में ही उसके ढाई साल के मासूम बेटे की मौत भूख व ठंड (Death from hunger and cold) से हो गई। इसके बाद सदमे में आकर उसने देर रात अस्पताल के सेफ्टिक टैंक में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल शनिवार की रात 11.30 बजे महिला प्रतीक्षा बस स्टैंड अंबिकापुर में ठंड से ठिठुरते व गोद में अचेत अवस्था में ढाई साल के बच्चे के लिए हुए भटक रही थी।
लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र में दी। उसे तत्काल महिला व बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।

महिला अपना नाम गीता बता रही है। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने मायके बोहला से सुसराल झारखंड के छतरपुर थाना के नावा के पास जगवाना जाने निकली थी। रिश्तेदारों ने उसे बोहला में एक यात्री बस में बैठा दिया और कहा कि यह बस छतरपुर जाएगी। वह भटक कर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंच गई।
वहीं वह अपना पति का नाम कभी सत्यम तो कभी सत्येन्द्र विश्वकर्मा बता रही है। इसके अलावा वह पुलिस को कुछ नहीं बता रही है। फिल्हाल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनो रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चे के शव को परिजन के इंतजार में पुलिस ने मरच्यूरी में रखवा दिया है।

सदमे में महिला
मां के गोद में ढाई साल के बच्चे की मौत हो जाने से महिला सदमे में हैं। महिला ने पुलिस को बताया की बच्चे ने दो दिन से कुछ खाया नहीं था और ठंड से बचने के लिए भी कुछ नहीं था। बच्चे की मौत ठंड व भूख से हो गई। इसके बाद से महिला सदमे में है और वह अपने बारे में विशेष कुछ नहीं बता रही है।
भूख और ठंड से गोद में ढाई साल के मासूम की मौत, सदमे में मां ने भी सेप्टिक टैंक में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश
महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
बच्चे की मौत हो जाने पर महिला सदमे में आ गई। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। शनिवार की देर रात 3 बजे महिला ने अचानक वार्ड से बाहर निकल कर सीटी स्कैन के समीप सेफ्टिक टैंक का ढक्कन हटा कर आत्महत्या करने की नीयत से कूद गई। लोगों ने देखा तो पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला।

पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला अंबिकापुर कैसे पहुंची और कहां कि है इसकी पुलिस जांच कर रही है। रामानुजगंज पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल महिला के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

अंबिकापुर की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो