script13 वर्षीय लडक़ी का अपहरण कर शहर ले आई महिला, छोडक़र हुई फरार, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार | Kidnapping: 13 year old girl kidnapped and leave in city, Woman arrest | Patrika News

13 वर्षीय लडक़ी का अपहरण कर शहर ले आई महिला, छोडक़र हुई फरार, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

locationअंबिकापुरPublished: Aug 19, 2020 11:41:54 pm

Kidnapping: शराब के नशे में बालिका का किया था अपहरण, अंबिकापुर के बालिका गृह से बरामद की गई किशोरी

13 वर्षीय लडक़ी का अपहरण का शहर ले आई महिला, छोडक़र हुई फरार, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Woman arrested

बरियों. शराब के नशे में एक मानसिक रूप से कमजोर बालिका को जबरन अपने साथ अंबिकापुर ले जाकर छोड़ देने वाली महिला (Kidnapping) को बरियों पुलिस ने यूपी के बलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला किशोरी को अंबिकापुर छोड़ कर यूपी चली गई थी। किशोरी को पुलिस ने बालिका गृह अंबिकापुर से बरामद किया।

बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम डिगनगर के एक ग्रामीण ने 29 जून को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी जो मानसिक रूप से कमजोर है, उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है।
इस मामले में पुलिस ने धारा 363 (Kidnapping) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि ग्राम डिगनगर की ही निवासी 27 वर्षीय दीपा टेकाम उर्फ गुड्डी पति विनोद कुमार दुबे बालिका को अपने साथ अंबिकापुर ले गई है।
इसके बाद पुलिस ने अंबिकापुर में पता किया तो जानकारी मिली कि महिला अपने पति के पास यूपी के बलिया जिला अंतर्गत ग्राम मोहनपुर चली गई है। इसके बाद पुलिस बलिया से महिला को गिरफ्तार कर लाई।
यहां पूछताछ में पता चला कि महिला शराब के नशे में बालिका को जबरन अपने साथ अंबिकापुर ले गई थी, फिर यहां लापरवाहीपूर्वक उसे अकेले छोड़ यूपी चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला से मिली जानकारी के आधार पर अंबिकापुर में पता-तलाश करते हुए बालिका को बालिका गृह से बरामद किया। (Kidnapping)

महिला को भेजा गया जेल
पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 363 के अलावा 365 के तहत भी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुनील तिवारी, प्रदीप मिश्रा, रिंकू गुप्ता, रजनीकांत मिश्रा, मुकेश गुप्ता, जमुना राजवाड़े, प्रदीप साना, राजकिशोर, पुन्नी यादव व अनुपमा कपूर शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो