scriptकमिश्नर-एसडीएम ने ब्यूटी पार्लर एंड स्पा सेंटर को किया सील, 2 बजे के बाद भी दुकानें खुलीं रखने पर 3 पर लगा जुर्माना | Lockdown: Commissioner-SDM sealed beauty parlour ans Spa center | Patrika News

कमिश्नर-एसडीएम ने ब्यूटी पार्लर एंड स्पा सेंटर को किया सील, 2 बजे के बाद भी दुकानें खुलीं रखने पर 3 पर लगा जुर्माना

locationअंबिकापुरPublished: Apr 25, 2020 08:28:04 pm

Lockdown: प्रशासन की अनुमति के बिना ब्यूटी पार्लर खोलकर बैठी थी संचालिका, समझाइश के बाद भी बंद करने को नहीं हुई तैयार

कमिश्नर-एसडीएम ने ब्यूटी पार्लर एंड स्पा सेंटर को किया सील, 2 बजे के बाद भी दुकानें खुलीं रखने पर 3 पर लगा जुर्माना

Sealed beauty parlour

अंबिकापुर. नगर निगम व प्रशासनिक अमले ने शहर में अनावश्यक खुले दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बिना अनुमति के खुले दुकान संचालकों के खिलाफ अर्थदंड लगाया गया। वहीं गांधीनगर क्षेत्र में संचालित एक ब्यूटी पार्लर को निगम कमिश्नर व एसडीएम ने सील कर दिया। (Lockdown)
पार्लर संचालिका को पहले अधिकारियों ने समझाइश दी लेकिन वह बंद करने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। निगम की इस कार्रवाई से बिना अनुमति के दुकान खोलने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है।

नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में दोपहर 2 बजे के बाद भी खुली दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जिन दुकानों को प्रशासन द्वारा खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी उन्हें सील कर दिया गया।
एसडीएम अजय त्रिपाठी व निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शनिवार को निगम अमले द्वारा शहर के नमनाकला और गांधीनगर में कार्रवाई की गई। दोपहर 2 बजने से पूर्व प्रशासन की टीम द्वारा नमना कला स्थित 3 हार्डवेयर दुकानों को बंद किए जाने की चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद उनके द्वारा दुकानें खुली रखी गईं।
कमिश्नर-एसडीएम ने ब्यूटी पार्लर एंड स्पा सेंटर को किया सील, 2 बजे के बाद भी दुकानें खुलीं रखने पर 3 पर लगा जुर्माना
इसकी जानकारी मिलने पर निगम अमले द्वारा बंसल हार्डवेयर नमनाकला पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया इसके साथ ही 2 अन्य दुकानों के खिलाफ भी 1000-1000 का अर्थदंड लगाया गया। इसके बाद प्रशासनिक अमला बनारस रोड पहुंचा, यहां होलीक्रॉस स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति के मिस वल्र्ड ब्यूटी पार्लर एंड स्पा सेंटर खुला हुआ था।
अधिकारियों द्वारा पार्लर की संचालिका को समझाइश भी दी गई लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने ब्यूटी पार्लर को सील कर दिया। इस दौरान निगम कमिश्रर हरेश मंडावी, एसडीएम अजय त्रिपाठी व अन्य उपस्थित थे।

बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों पर कार्रवाई
इसके साथ बिना मास्क पहने शहर में घूम रहे 20 लोगों के खिलाफ 2000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम द्वारा शहर में जगह-जगह थूकने वालों के खिलाफ खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में विजय कुजुर, महेश सिंह, सुमित सिन्हा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो