scriptVideo में देखें- यहां के कलक्टर ने पत्नी के साथ की वोटिंग, सांसद के पोलिंग बूथ की ईव्हीएम मशीन में आई खराबी | Lok Sabha CG 2019 : Collector gave vote with his wife | Patrika News

Video में देखें- यहां के कलक्टर ने पत्नी के साथ की वोटिंग, सांसद के पोलिंग बूथ की ईव्हीएम मशीन में आई खराबी

locationअंबिकापुरPublished: Apr 23, 2019 09:16:31 am

प्रशासनिक अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे वोटिंग करने, निवर्तमान सांसद कमलभान सिंह के जमगला स्थित पोलिंग बूथ की मशीन खराब

Collector with his wife

Collector with his wife

अंबिकापुर. लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता वोटिंग कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि व आम जनता इसमें भाग ले रहे हैं।

इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी व सरगुजा कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने अपनी पत्नी डॉ. अमृता सलारिया के साथ मल्टीपरपज स्कूल स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक- 70 में वोटिंग की। इसके अलावा कई दिव्यांग महिला-पुरुष व बुजुर्ग भी वोटिंग करने पहुंचे।
सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा से रेणुका सिंह व कांग्रेस से खेलसाय सिंह सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कौन होगा सरगुजा का सांसद, यह आज ईव्हीएम में कैद हो जाएगा।
मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही है। अपना सांसद चुनने बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व युवा वर्ग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

Divyang mahila
जमगला की ईव्हीएम मशीन 1 घंटे रही खराब
निवर्तमान भाजपा सांसद कमलभान सिंह के गृहग्राम जमगला स्थित बूथ क्रमांक- 199 की ईव्हीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। सांसद को इसी बूथ से वोटिंग करनी है।
मशीन खराब होने से मतदाता परेशान है। उनकी लंबी कतारें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक घंटे बाद मशीन में सुधार कर लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो