scriptसरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय 3 बार रह चुके हैं सांसद, 10 प्वाइंट में जानें अब तक का इनका राजनीतिक सफर | Lok Sabha CG 2019 : Congress candidate KhelSai Singh political carrier | Patrika News

सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय 3 बार रह चुके हैं सांसद, 10 प्वाइंट में जानें अब तक का इनका राजनीतिक सफर

locationअंबिकापुरPublished: Mar 23, 2019 04:08:08 pm

कांग्रेस आलाकमान ने प्रेमनगर से वर्तमान विधायक व पूर्व में 3 बार सांसद रह चुके खेलसाय सिंह पर फिर खेला है दाव

Khel Sai Singh

Congress candidate Khel Sai Singh

अंबिकापुर. लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी बिसात पर अपने मोहरे लगभग सजा लिए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय क्षेत्र से अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 3 बार सरगुजा से सांसद रह चुके खेलसाय सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
खेलसाय वर्तमान में पे्रमनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक भी हैं। वहीं भाजपा ने उन्हें टक्कर देने प्रेमनगर की ही पूर्व विधायक व पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रेणुका सिंह को मैदान में उतारा है। रेणुका सिंह को पहली बार टिकट मिला है। ऐसे में दोनों के बीच इस बार दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद हैं।
दोनों ही गोंड़ समाज से ताल्लुक रखते हैं। सरगुजा संसदीय क्षेत्र में गोंड़ समाज के वोटर भी 4 लाख से अधिक हैं। अत: दोनों ही पार्टियों ने गोंड़ समाज का वोट बटोरने गुणा-भाग कर लिया है। अब ऊंट किस करवट बैठता है यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा।

जानें कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह के बारे में-
छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 प्रेमनगर के विधायक खेलसाय सिंह पिता स्व. विफल सिंह ६८ वर्ष सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थानांतर्गत ग्राम शिवपुर, भुवनेश्वरपुर के निवासी हैं। इन्होंंने अर्थशास्त्र से एमए किया है तथा कृषि व व्यापार इनका पेशा है।

10 प्वाइंट में जानें राजनैतिक गतिविधियां-
1. वर्ष 2013 में इन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को हराकर विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 2018 में इन्होंने भाजपा के विजय प्रताप सिंह को हराया और विधायक बने।
2. मध्य प्रदेश में 1990 में खेलसाय सिंह पहली बार सांसद बने। तब से लगातार 3 बार लोकसभा चुनाव जीतकर 2004 तक सांसद रहे।
3. खेलसाय सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वर्ष 1999 से वर्तमान समय तक सदस्य है।
4. 1985 से 1990 तक ये सूरजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 1990-91 तक विधायक पद पर आसीन रहे।

5. 1989-1990 तक मध्यप्रदेश शासनकाल में ये उपमंत्री भी बने।
6. वर्ष 1977-1980 तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगनगर के अध्यक्ष तथा इसी दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष भी रहे।
7. खेलसाय सिंह की सामाजिक और सहकारी क्षेत्रों में भी सहभागिता रही। वर्ष 1990 से वर्तमान समय तक ये अभा गोंडवाना समाज के कार्यकारिणी सदस्य हैं।

8. वर्ष 1977-1982 तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के संचालक तथा वर्ष 1987-1994 तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रामानुजनगर के अध्यक्ष रह चुके हैं।
9. वर्ष 1985-2005 तक भारत कृषिक समाज ब्लॉक रामानुजनगर के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
10. खेलसाय सिंह का मोबाइल नंबर 9009622800 व 9424249006 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो