कांग्रेस उम्मीदवार
सरगुज के प्रत्याशी में सोशल मीडिया पर कांग्रेस के सरगुजा लोकसभा उम्मीदवार खेलसाय सिंह के फेसबुक पर लगभग 2 हजार मित्र हैं और उन्होंने पाने कवर पेज पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह लगा रखा है लेकिन वह अपने अकउंट पर सक्रीय नहीं रहते हैं पिछले दो हफ्तों में उन्होंने वाल पर एक भी पोस्ट नहीं किया है हालाँकि उनके वाल पर उनके समर्थक उनकी गतिविधियों को साझा करते रहते हैं।इनका ट्वीटर पर कोई अकाउंट नही है।
भाजपा उम्मीदवार
रेणुका सिंह भाजपा उम्मीदवार से सोशल मीडिया के मामले में कहीं आगे हैं।उनके फेसबुक पर लगभग 5 हजार मित्र हैं।वह अपने वाल पर राजनितिक एवं व्यक्तिगत गतिविधियां साझा करती हैं।इसके अलावा उनका ट्वीटर पर भी अकाउंट है जहाँ वह नरेंद्र मोदी,अमित शाह और रमन सिंह समेत भाजपा के कई नेताओं को फॉलो करती हैं लेकिन उन्हें महज 37 लोग ही फॉलो करते हैं जिसमें भाजपा का एक भी महत्वपूर्ण नेता नहीं है।