scriptसरगुजा लोकसभा से रेणुका सिंह 69 हजार 564 वोट से आगे, भाजपा दफ्तर में नेताओं की टीवी स्क्रीन पर टकटकी | Lok Sabha election counting update : BJP Renuka lead acrossed 70000 | Patrika News

सरगुजा लोकसभा से रेणुका सिंह 69 हजार 564 वोट से आगे, भाजपा दफ्तर में नेताओं की टीवी स्क्रीन पर टकटकी

locationअंबिकापुरPublished: May 23, 2019 12:16:14 pm

भाजपा को मिलने लगी जीत की खुशबू, पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़ा रखी है बढ़त

BJP office

BJP office

अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह बड़ी बढ़त की ओर अग्रसर हैं। ताजा नतीजों में भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को जहां 2 लाख 99 हजार 145 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह को 2 लाख 29 हजार 581 वोट।
ऐसे में भाजपा प्रत्याशी ने करीब 70 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। यह आंकड़े देखकर भाजपा खेमें में खुशियों की लहर है।

BJP leaders
इधर सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की लगातार हो रही बढ़त को देखकर भाजपाई जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर शुकुन नजर आ रहा है।
सुबह से ही भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं की भीड़ जुट रही है। सभी ने एलइडी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए हुए हैं। हर राउंड के नतीजों के साथ सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
भाजपाइयों को लगने लगा है कि अब यह सीट फिर उनके ही कब्जे में होगी। इधर लगातार बढ़त से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह भी काफी खुश नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के चेहरे पर मायूसी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो