scriptVideo : सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीतीं, हार स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री टीएस ने ये कहा | Lok Sabha election Results : BJP candidate Renuka Singh won election | Patrika News

Video : सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीतीं, हार स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री टीएस ने ये कहा

locationअंबिकापुरPublished: May 23, 2019 05:16:02 pm

भाजपाइयों में खुशी की लहर, भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने जीत का श्रेय पीएम मोदी और कार्यकर्ताओं को दिया

Renuka Singh

Renuka Singh

अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है। हालांकि अब 23 हजार वोटों की गिनती ही बाकी है ऐसे में इस बढ़त को कांग्रेस के लिए पाट पाना नामुमकीन है। सरगुजा लोकसभा के लिए 12 लाख 53 हजार 268 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
इसमें से 12 लाख 37 हजार 908 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें रेणुका सिंह को 6 लाख 40 हजार 827 वोट मिले हैं जब कि कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह को 4 लाख 88 हजार 728 वोट मिले।
इस तरह भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने 1 लाख 52 हजार 99 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी के कार्य व कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है।
टीएस सिंह ने स्वीकार की हार
इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि परिणाम अप्रत्याशित है। पता नहीं था कि ऐसे नतीजे आएंगे। छत्तीसगढ़ का रुझान निराशाजनक रहा। नि:संदेह यह हमारी हार है। इस चुनाव में भाजपा ने न तो पार्टी और न मुद्दों पर जोर लगाया। उन्होंने सिर्फ एक नाम को आगे लाया।
यह काम हमारी पार्टी व गठबंधन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि अमेठी से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जीत तय है। गौरतलब है कि वोट काउंटिंग से पहले टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 7 पर जीत की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि इससे कम सीटें आती हैं तो हमारी हार होगी। इस पर मंथन करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो