scriptशादी करने निकली शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने की हत्या, बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दी थी लाश | Love crime: Lover murdered married girlfriend then burnt body | Patrika News

शादी करने निकली शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने की हत्या, बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दी थी लाश

locationअंबिकापुरPublished: Nov 25, 2021 09:59:24 pm

Love Crime: मैनपाट (Mainpat) की घाटी में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पति से अलग रहने के दौरान युवक से हुआ था प्रेम संबंध, पति को छोड़ प्रेमी (Lover) के साथ बसाना चाहती थी घर लेकिन प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट, सबूत मिटाने जला दिया था चेहरा

Love crime

Murder accused arrested

अंबिकापुर. Love Crime: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली स्थित झांगझरिया पहाड़ी के नीचे एक युवती की खाई में अधजली लाश मिली थी। इस अंधे कत्ल (Blind murder) की गुत्थी सरगुजा पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना 25 अक्टूबर की थी।
घटना दिवस को शादी-शुदा युवती पूरे परिवार व घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने भगवान शिव की एक छोटी सी मूर्ति लेकर निकली थी। लेकिन प्रेमी ने उसे अपनाने की बजाय प्यार में धोखा दिया और बड़े ही साजिश पूर्वक दरिमा थाना क्षेत्र के मैनपाट घाटी में ले जाकर पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी,
फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर उसे जला दिया था। अवशेष में बचे मृतका की चप्पल, कपड़े, स्वेटर और भगवान शिव की मूर्ति से पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंच ही गई। इसके लिए पुलिस को सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि 2 नवंबर को दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली स्थित झांगझरिया पहाड़ी के नीचे एक महिला की खाई में अधजली लाश मिली थी। पुलिस को घटनास्थल से मृतका के अधजले कपड़े, चप्पल, स्वेटर व भगवान शिव की मूर्ति मिली थी।
इसी अवशेष के आधार पर पुलिस को मृतका की शिनाख्त के लिए काफी मशक्कत करनी पडी। पुलिस को इसके लिए जिले एवं सरहदी जिलों के थानों से संपर्क कर गुम महिलाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी पड़ी। इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र की महिला दीक्षा सिंह 25 अक्टूबर से अपने घर से निकली है।
पुलिस ने उसके घर जाकर परिजन से जानकारी ली तो मृतका की बहन ने कपड़े के अवशेष देखकर पहचान कर ली। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतका का प्रेम संबंध राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसागुड़ी निवासी अशोक कौशिक पिता रामदास कौशिक उम्र २५ वर्ष से था, जबकि मृतका पूर्व से शादी-शुदा थी।
वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती थी और अशोक कौशिक के साथ जीवन बिताना चाहती थी और उससे शादी करना चाहती थी। २५ अक्टूबर की सुबह दीक्षा अपना घर परिवार छोड़कर अशोक से शादी करने के लिए निकली थी। पुलिस ने उसके प्रेमी अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछत की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। प्रेस कांफे्रंस के दौरान एसपी के अलावा एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी पुष्कर शर्मा, एसडीओपी अखिलेश कौशिक उपस्थित थे।

वहीं संपूर्ण कार्रवाई में दरिमा थाना प्रभारी आशा तिर्की, उप निरीक्षक शिशिरकांत, सहायक उपनिरीक्षक भूपेश सिंह, सरफराज फिरदौसी, राकेश यादव, राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, आरक्षक राकेश शर्मा, संजय केरकेट्टा, सोहन राजवाड़े, अनुग्रह तिर्की, शहबाज अंसारी, संजय राजवाड़े, साइबर सेल से सुधीर सिंह, प्रवीण राठौर, विरेंद्र पैकरा, अंशुल शर्मा, जितेश मुख्य रूप से सक्रिय रहे।

ससुराल नहीं जाना चाहती थी मृतका, प्रेमी से करना चाहती थी शादी
मृतका दीक्षा ङ्क्षसह पूर्व से शादी-शुदा थी। वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी और मायके में रहकर राजपुर एक शो रूम में काम करती थी। वहीं पर पदस्थ कर्मचारी अशोक कौशिक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। 25 अक्टूबर को घर से विवाद कर अपने साथ मोबाइल व भगवन शिव की मूर्ति लेकर निकली थी। दीक्षा रास्ते में आकर घर से निकल जाने की जानकारी मोबाइल से अपने प्रेमी अशोक को दी।
अशोक शादी करने की बात से डर गया और उसकी हत्या करने की योजना बना ली। अशोक ने साजिश पूर्वक पहले उसे सूदूर क्षेत्र चरगढ़ तक बस से बुलाया और रास्ते में ही उसका फोन बंद करा दिया था।
चरगढ़ के बाद अशोक उसे अपनी बाइक से लेकर मैनपाट घाटी की ओर ले गया। फिर दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली स्थित झांगझरिया पहाड़ी के नीचे ले जाकर उसकी गला घोंट कर पहले हत्या कर दी फिर अपनी गाड़ी से पेट्राल निकाल कर मृतका के शव को जला दिया था।

700 घंटे से अधिक के खंगाले गए फुटेज
महिला की लाश अधजली होने के कारण पहले उसकी पहचान करना पुलिस के लिए काफी चुनौती साबित हो रहा था। पुलिस को मृतका की पहचान कराने के लिए मात्र घटना स्थल पर मिले चप्पल, कपड़े के अवशेष व मूर्ति ही थे।
पुलिस ने आस पास के हाट बाजार में जाकर चप्पल के संबंध में जानकारी ली कि किस-किस क्षेत्र में इस तरह के चप्पल बेेचे जाते हैं। वहीं घटना पहाड़ी क्षेत्र के होने के कारण शहरी क्षेत्र से लगी सीमा पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे एवं 700 घंटे से अधिक के फुटेज खंगाले, तब जाकर इस मामले की गुत्थी सुलझा पाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो