scriptगाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, झूमते-नाचते गौरी मंदिर पहुंची शिवभक्तों की टोली | Mahashivratri: Bholenath vrat in Mahashivratri | Patrika News

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, झूमते-नाचते गौरी मंदिर पहुंची शिवभक्तों की टोली

locationअंबिकापुरPublished: Mar 11, 2021 08:16:08 pm

MahaShivratri: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु, सरगुजा जिले के शिवमंदिरों (Shiva Temple) में उमड़ी भक्तों की भीड़

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, झूमते-नाचते गौरी मंदिर पहुंची शिवभक्तों की टोली

Bholenath barat

अंबिकापुर। 41 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी श्री शिवशंकर कीर्तन मंडली केदारपुर द्वारा महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व के अवसर पर गुरुवार को भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।
झूमते-नाचते शिवभक्तों की टोली बारात में शामिल होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात पुलिस लाइन स्थित मां गौरी मंदिर पहुंची, जहां भोलेनाथ और मां गौरी का शुभ विवाह हुआ। यहां भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।

शुक्रवार को बारात वापस केदारपुर सहेली गली स्थित शिव शंकर मंदिर पहुंचेगी, जहां वर पक्ष की ओर से आशीर्वाद समारोह व महाआरती पश्चात शाम 7 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। श्री शिव शंकर कीर्तन मंडली द्वारा महाशिवरात्रि पर पिछले 41 वर्षों से भोलेनाथ की अनोखी बारात (Unique vrat) निकालने की परंपरा चली आ रही है।
गुरुवार को भोलेनाथ की बाजेगाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई। दोपहर 4 बजे सहेली गली प्रतापपुर नाका स्थित शिवमंदिर से भगवान शिव की आकर्षक बारात गाजे-बाजे, आतिशबाजी तथा भूत-प्रेत की टोलियों के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण शिव मय हो गया।
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, झूमते-नाचते गौरी मंदिर पहुंची शिवभक्तों की टोली
शिव बारात को लेकर आयोजन समिति द्वारा सुबह से तैयारी की गई थी। इसके बाद शाम ४ बजे भोलेनाथ की बारात रिंग रोड, महाराणा प्रताप चौक, भ_ी रोड, जोड़ापीपल, देवीगंज रोड, स्कूल रोड होते हुए देर शाम पुलिस लाइन स्थित मां गौरी मंदिर पहुंची। यहां रात्रि में शुभ विवाह का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

विशाल भंडारे का आयोजन
मां गौरी मंदिर बारात पहुंचने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को बारात वापस सहेली गली स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। यहां आशीर्वाद समारोह के रूप में महाआरती पश्चात शाम सात बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
इस संपूर्ण आयोजन में मंडली के अध्यक्ष रामाधार विश्वकर्मा सहित राजकिशोर मिश्रा, पुण्डरीकाक्ष मिश्रा, रामपरिखा पांडेय, दीपक मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, अनिल दुबे, भोलानाथ पांडेय, संजय मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अनुज पांडेय, श्रीराम पांडेय, विनय तिवारी, अजय पांडेय, महेंद्र गुप्ता, रामाशंकर विश्वकर्मा, किशोरीलाल गुप्ता, हरिगोविंद, राजगीर, सुमित सिन्हा, राजू, ऋषिकांत दुबे, नरेश, धरनीधर व अन्य सदस्य सक्रिय हैं।

महाशिवरात्रि पर देवालयों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
पूरे जिले में महाशिवरात्रि पर्व आस्था के साथ मनाया गया। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने इस दिन उपवास रख भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज बनी रही। भगवान शिव की धार्मिक अनुष्ठान के बीच जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। शहर सहित जिलेभर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए शहर के मंदिरों को एक दिन पूर्व ही सजा लिया गया था। गुरुवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी थी।
भगवान शिव की पूजा के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। शिव मंदिरों में पहुंचकर बेलपत्र, धतुरा, दूध, फल सहित अन्य सामग्रियां चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई।

शहर के शंकरघाट, पुलिस लाइन स्थित गौरी मंदिर, नगर निगम शिव मंदिर, नमनाकला शिव मंदिर, गांधीनगर व शहर के अन्य शिव मंदिरों सहित देवगढ़ धाम, शिवपुर में दिनभर हर-हर महादेव की गूंज होती रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो