पति पिटाई कर बाहर निकला ही था कि पीछे से पहुंच गई सास, मिट्टी तेल छिड़का और बहू को जिंदा जला दिया, फिर...
शरीर में आग (Burnt alive) फैलते ही बहू जोर-जोर से चिल्लाने लगी, आवाज सुनकर बाहर से किचन में घुसा पति, आग तो बुझा दी लेकिन...

अंबिकापुर. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंडलपारा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सास ने बहू पर मिट्टीतेल छिड़क कर आग (Burnt alive) के हवाले कर दिया। पीडि़ता बुरी तरह आग से झुलस गई है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तहसीलदार द्वारा पीडि़ता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के नाम पर सास पीडि़ता से आये दिन विवाद करती रहती थी। इसी बात को लेकर सास ने उनकी बेटी को जलाकर हत्या (Try to murder) करने का प्रयास किया है।
कोरिया जिले के खडग़वां थाना क्षेत्र के ग्राम कटकोना निवासी गायत्री यादव पिता आनंदराम 29 की शादी 5 वर्ष पूर्व मंडलपारा निवासी रामदुलारे से हुई थी। महिला के भाई गोविंद यादव का आरोप है कि सास भगमनिया यादव आये दिन दहेज की बात को लेकर उसकी बहन से विवाद करते रहती थी।
मायके पक्ष का कहना है कि शनिवार की सुबह पति-पत्नी दोनों के बीच विवाद हो गया। पति पीडि़ता की पिटाई कर बाहर चला गया। इसके बाद पीडि़ता खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक पीछे से उसकी सास भगमनिया यादव आई और मिट्टीतेल छिड़क कर आग (Burnt alive) लगा दी। पीडि़ता के पूरे शरीर में आग तेजी से फैल गई।
वह चीखने लगी, उसकी चीख सुनकर पति भागते घर के अंदर आया। जब तक वह आग बुझा पाता पीडि़ता बुरी तरह झुलस चुकी थी। इसके बाद पीडि़ता को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
परिजन ने उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जलाकर मारने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस से शिकायत कर सास और पति के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।
सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
अब पाइए अपने शहर ( Ambikapur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज