केंद्रीय रेलमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलीं रेणुका, सरगुजा को मिलेगी रेल सेवा की सौगात, एम्स या सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल भी
अंबिकापुरPublished: Mar 29, 2023 09:01:24 pm
MP Renuka Singh: केंद्रीय अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने समस्याओं व मांगों को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात


Surguja MP Renuka Singh with Union Railway Minister
अंबिकापुर. MP Renuka Singh: केंद्रीय अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र सरगुजा की समस्याओं व मांगों के लिए बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। रेणुका ने रेल मंत्री से अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सपे्रस सहित अन्य यात्री ट्रेनों तथा स्वास्थ्य मंत्री से सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधा के एम्स या सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की मांग की है। इसपर दोनों केन्द्रीय मंत्रियों ने रेणुका सिंह को मांग पूरा करने का भरोसा जताया है।