scriptNetam says Central Govt. has buy more than 80 paddy from CG | गुमराह कर रही कांग्रेस, प्रदेश में 80 फीसदी धान खरीद रही केंद्र सरकार | Patrika News

गुमराह कर रही कांग्रेस, प्रदेश में 80 फीसदी धान खरीद रही केंद्र सरकार

locationअंबिकापुरPublished: Jul 10, 2023 08:31:08 pm

Submitted by:

Pranay Rana

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद ने धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

गुमराह कर रही कांग्रेस, प्रदेश में 80 फीसदी धान खरीद रही केंद्र सरकार
गुमराह कर रही कांग्रेस, प्रदेश में 80 फीसदी धान खरीद रही केंद्र सरकार
अंबिकापुर. भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री एवं राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने सोमवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर धान खरीदी मामले में सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का 80 फीसदी धान नहीं खरीदा। राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों को आधा झूठ बोलते हुए देखा गया है। किन्तु इस स्तर का सफेद झूठ केवल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही बोल सकती है। नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार 80 फीसदी धान खरीदती है, साथ ही साथ कुल भुगतान का भी तीन-चौथाई से ज्यादा हिस्सा देती है।
केंद्र सरकार एफसीआई के माध्यम से राज्य सरकार से चावल उपार्जित करती है। तथ्य यह है कि केंद्र सरकार ने हर साल प्रभावी रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीदे हुए धान का लगभग 80 प्रतिशत खरीदी की है। नेताम ने बताया कि 2021-22 में केंद्र सरकार में लगभग 94 फीसदी खरीदी की है। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के किसानों के हित में काम कर रही है। हम किसी राज्य में सत्ताधारी पार्टी को देख कर कार्य नहीं करते, केवल जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। नेताम ने कहा कि हम आपके समक्ष एफसीआई के सरकारी आंकड़े रख रहे हैं जो साफ दर्शाता है कि किस प्रकार राज्य की जनता को भ्रमित किया जा रहा है एवं ठगा जा रहा है। केंद्र ने उनके दिए आंकड़े से लगभग दोगुनी ज्यादा खरीदी की है। वर्ष 21-22 में 92 लाख मीट्रिक टन धान से बना 61.65 लाख मीट्रिक टन चावल जो कुल खरीदी का 93.90 प्रतिशत, वर्ष 22-23 में 87.58 मीट्रिक टन धान ( 58.68 टन चावल) मतलब 81.45 प्रतिशत खरीदी की। भाजपा ने जो आंकड़े प्रस्तुत किये हैं वे पब्लिक डोमेन में हैं और सच्चाई जानने के लिए इसे कोई भी देख सकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, भारत सिह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, संतोष दास, रुपेश दुबे मौजूद रहे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.