script

लॉटरी से हुआ निगम व नपं के वार्डों का आरक्षण, बिगड़ा भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का खेल, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग को मिला

locationअंबिकापुरPublished: Sep 23, 2019 08:59:22 pm

Nigam election: निगम के 48 वार्डों में से 10 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित जाति, 12 ओबीसी व 24 अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित

लॉटरी से हुआ निगम व नपं के वार्डों का आरक्षण, बिगड़ा भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का खेल, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग को मिला

Ward reservation

अंबिकापुर. जिले के एक नगर निगम व दो नगर पंचायत के निकाय चुनाव के लिए सोमवार को वार्डों का आरक्षण किया गया। नगरीय निकाय चुनाव के लिए हुए आरक्षण से कई दिग्गजों की उम्मीदवारी ही समाप्त हो गई। इनमें से कई लोग अपने लिए नई जमीन तलाश रहे हैं तो कुछ पुराने दिग्गज जिन्हें 2014 में आरक्षण प्रक्रिया की वजह से अपनी सीट छोडऩी पड़ी थी, उनमें से कुछ के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
नगर निगम के 48 वार्डों के आरक्षण में 10 अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के 2, पिछड़ा वर्ग के 12 व 24 वार्ड में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार मैदान में होंगे।


नगरीय निकाय चुनाव के लिए सोमवार को कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर की उपस्थिति में कलक्टोरेट सभाकक्ष में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। आरक्षण प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों को बताया। निगम के 48 वार्डों के लिए हुई परिसीमन प्रक्रिया में किसी प्रकार से वार्डों की संख्या में कोई तब्दीली नहीं होने की वजह से सभी वार्डों को आरक्षण प्रक्रिया में शामिल किया गया।
सबसे पहले अनुसूचित जाजाति व जनजाति के लिए आरक्ष्ण किया गया। निगम की जनसंख्या को देखते हुए अनुसूचित जाति के लिए 2 वार्ड, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 व ओबीसी के लिए १२ वार्डों का आरक्षण लॉटरी पद्धति से किया गया।
इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की, अपर कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतन देवी जांगड़े, , सहायक कलेक्टर अभिषेक शर्मा, एसडीएम अजय त्रिपाठी सहित नगरीय निकायों के विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

16 महिलाओं का निगम में रहेगा दबदबा
प्रक्रिया में जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कुल 48 वार्डों में से महिलाओं के लिए शासन के निर्देशानुसार 33 प्रतिशत वार्डों को आरक्षित किया गया। अनुसूचित जाति से 1 अनुसूचित जनजाति से 3 ओबीसी से 4 व अनारक्षित से ८ वार्डों का आरक्षण महिलाओं के लिए किया गया।

दिग्गजों के वार्डों की अब ये स्थिति
कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज नेता जो वर्तमान में नगर पालिक निगम में पार्षद भी हैं, उनके वार्डों की लॉटरी पद्धति से आरक्षण किए जाने से वार्डों की स्थिति बदल गई। सबसे अधिक चौंकाने वाला आरक्षण वर्तमान सभापति शफी अहमद का वार्ड का रहा।
यहां के लिए उन्होंने खुद लाटरी निकाली, लेकिन इसके बावजूद उनके भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। अब तक वे महामाया वार्ड, रफी अहमद किदवई वार्ड व नवागढ़ वार्ड से निगम में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रफी अहमद किदवई वार्ड, जिसके वे खुद पार्षद हैं, उन्होंने जब लॉटरी निकाली तो वह अनारक्षित महिला निकाला। इसके साथ ही महामाया वार्ड व नवागढ़ वार्ड भी सामान्य महिला होने की वजह से उनका खेल बिगड़ सकता है।
इसके साथ ही डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल का वार्ड अनारक्षित महिला होने की वजह से उनके द्वारा भी दावेदारी छोडऩे की बात की जा रही थी। इसके साथ ही सबसे चर्चित व सरल पार्षद हरमिंदर सिंह भामरा (टिन्नी) का वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने से उन्हें अब नए वार्ड से अपनी दावेदारी करनी होगी।

वार्ड वार्ड नाम आरक्षण
01 भगवानपुर वार्ड अनारक्षित
02 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड ओबीसी
03 श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनारक्षित
04 संत मदर टेरेसा अनुसूचित जनजाति
05 गोधनपुर वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)
06 महाराणा प्रताप वार्ड अनारक्षित
07 वीर सांवरकर वार्ड अनारक्षित
08 फुन्दुडिहारी सेन्ट्रल वार्ड अनुसूचित जनजाति
09 महारानी लक्ष्मीबाई अनुसूचित जनजाति
10 बाल गंगाधर तिलक अनुसूचित जनजाति
11 पटपरिया वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला
12 माता राजमोहिनी अनारक्षित (म)
13 मंगल पाण्डेय अनुसूचित जाति
14 नमनाकला वार्ड ओबीसी
15 देवीगंज वार्ड अनारक्षित
16 शहीद चन्द्रशेखर आजाद ओबीसी
17 रैदास वार्ड अनारक्षित (म)
18 गुरुघासीदास वार्ड अनारक्षित
19 महाबीर वार्ड अनारक्षित
20 महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित
21 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ओबीसी (म)
22 शहीद वीर नारायण अनारक्षित
23 जवाहरलाल नेहरू वार्ड अनारक्षित
25 सत्ती वार्ड ओबीसी
26 गुरुनानक वार्ड ओबीसी
27 शहीद भगत सिंह अनारक्षित
28 गौरी वार्ड ओबीसी
29 लोकनायक जयप्रकाश अनारक्षित
30 लालबहादुर शास्त्री अनारक्षित
31 शीतला वार्ड अनारक्षित
32 रामानुज वार्ड अनारक्षित (म)
33 ब्रम्ह वार्ड ओबीसी
34 स्वामी विवेकानंद अनारक्षित (म)
35 गुरुद्वारा वार्ड ओबीसी
36 महामाया वार्ड अनारक्षित (म)
37 अग्रसेन वार्ड अनारक्षित
38 डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड अनारक्षित
39 रफी अहमद किदवई अनारक्षित (म)
40 नवागढ़ वार्ड अनारक्षित (म)
41 शहीद अब्दुल हमीद ओबीसी (म)
42 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ओबीसी
43 कबीर वार्ड अनारक्षित
44 इंदिरा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति
45 डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति(म)
46 संत गहिरा गुरु वार्ड अनुसूचित जनजाति
47 गंगापुर वार्ड अनुसूचित जनजाति (म)
48 बिशुनपुर वार्ड अनुसूचित जनजाति

नपं लखनपुर के १५ वार्ड का आरक्षण
नगर पंचायत लखनपुर में 15 वार्डों के लिए आरक्षण किया गया। इसमें वार्ड क्र. 1 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए, वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जनजाति (महिला) व अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 15 आरक्षित किया गया। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7, 12, 14 आरक्षित किए गए।
इसमें से महिला ओबीसी के लिए वार्ड क्रमांक 14 आरक्षित किया गया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 2, 3, 6, 8, 9, 10, व 11 को अनारक्षित घोषित किया गया। इसमें से वार्ड क्रमांक 3, 8, 9 अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित है।

सीतापुर नगर पंचायत में ये स्थिति
नगर पंचायत सीतापुर के 15 वार्डो का आरक्षण भी लॉटरी पद्धति से किया गया। सीतापुर में एससी व एसटी वर्ग के लिए नियमानुसार 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण होने की वजह से यहां ओबीसी वर्ग के लिए अलग से आरक्षण नहीं किया गया। सीतापुर में वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 1, 5, 8, 9, 11, 12, 13 को लॉटरी के माध्यम से आरक्षित किया गया।
इसमें एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक 12,13 आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 2, 4, व 15 को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड क्रमांक 3, 6, 10 व 14 अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो