script

पोते को बोलकर निकला था कि नहाने जा रहा हूं, जब बहू पहुंची तो इस हाल में मिला ससुर

locationअंबिकापुरPublished: Jan 09, 2019 01:32:50 pm

सूचना पर वहां काफी संख्या में लोगों की जुट गई थी भीड़, पुलिस भी मौके पर पहुंची और की आगे की कार्रवाई

Dead body

Dead body

अंबिकापुर. एक वृद्ध ने अज्ञात कारण से घर से कुछ दूरी पर खेत में स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली। दोपहर में जब उसकी बहु मवेशी चराने गई तो उसका शव पेड़ पर झूल रहा था। महिला ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर मणिपुर मौके पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

शहर से लगे ग्राम लब्जी नावापारा निवासी 70 वर्षीय कलिंदर सोमवार की सुबह 10 बजे अपने पोते को बोलकर नहाने के लिए गया था। घर से कुछ ही दूरी पर खेत स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली। दोपहर में जब उसकी बहू मवेशी चराने के दौरान खेत की ओरगई तो उसके ससुर का शव फांसी पर लटका देख उसके रोंगटे खड़े हो गए।
महिला ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद वहां उसके परिजन समेत काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए। सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
यहां पीएम कराने के बाद पुलिस शव को परिजन को सौंप दी। वृद्ध ने किस कारण से आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चल सका है।

ट्रेंडिंग वीडियो