पद्मश्री अवार्ड के लिए जिला प्रशासन ने भेजा चित्रकार श्रवण शर्मा का नाम, बोलती है इनकी चित्रकारी
अंबिकापुरPublished: Sep 27, 2022 09:15:44 pm
Padma Shri Award: भारत सरकार द्वारा की जाएगी वर्ष 2022-23 के पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा, अंबिकापुर निवासी श्रवण शर्मा को उनकी जीवंत चित्रकारी के लिए बड़े मंचों पर किया जा चुका है सम्मानित


Sharawan Sharma
अंबिकापुर. Padma Shri Award: भारत सरकार द्वारा कला, खेल, साहित्य, विज्ञान, उद्योग समेत अन्य विधाओं में दिए जाने वाले योगदान के लिए भारतीय नागरिक को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2022-23 के लिए भी पद्मश्री विजेताओं की घोषणा की जानी है। इसके लिए सरगुजा जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा अंबिकापुर के प्रसिद्ध चित्रकार श्रवण शर्मा (Painter Shrawan Sharma) का नाम भेजा गया है। श्रवण शर्मा ने अपनी जीवंत चित्रकारी का लोहा मनवाया है। इनकी कलाकृतियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।