scriptपंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पूर्व जिपं अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह की राह हुई मुश्किल, जानिए कौन किस क्षेत्र से चल रहा आगे | Panchayat election results: Congress leads in panchayat elections | Patrika News

पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पूर्व जिपं अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह की राह हुई मुश्किल, जानिए कौन किस क्षेत्र से चल रहा आगे

locationअंबिकापुरPublished: Jan 28, 2020 08:53:58 pm

Panchayat election results: गांव की सरकार बनाने वोटरों में दिखा उत्साह, वोटिंग के बाद शुरु हुई गिनती के बाद आने लगे रूझान

पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पूर्व जिपं अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह की राह हुई मुश्किल, जानिए कौन किस क्षेत्र से चल रहा आगे

Voting in Surguja

अंबिकापुर. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 7 बजे से प्रथम चरण के लिए अविभाजित सरगुजा के 19 जिला पंचायत सदस्य व 151 जनपद सदस्य, पंच व सरपंच के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद शाम के 4 बजे से मतदान दलों ने गिनती शुरू की। प्रथम चरण में सरगुजा जिले की 7 जिला पंचायत सीटों के लिए मतदान हुआ। इनमें से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी शुरुआती दौर में बढ़त बनाए हुए हैं।
भाजपा समर्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह भी अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की अनिमा केरकेट्टा से पीछे चल रही हैं। ऐसे में इस बार उनकी राह भी मुश्किल दिखाई पड़ रही है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से राकेश गुप्ता तो 2 से आदित्येश्वर शरण सिंहदेव 10 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जगह के परिणाम आने के बाद की जाएगी।

गांव की सरकार बनाने के लिए अविभाजित सरगुजा में मंगलवार की सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अंबिकापुर जनपद अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के तीन निर्वाचन क्षेत्र 1, 2 व 3 के लिए बूथों पर मतदान के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पूर्व जिपं अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह की राह हुई मुश्किल, जानिए कौन किस क्षेत्र से चल रहा आगे
क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस समर्थित राकेश गुप्ता क्षेत्र क्रमांक 2 से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। सुबह 7 बजे मौसम के बदले तेवर की वजह से शुरूआती 2 घंटे के दौरान मतदान काफी धीमा हुआ। 3 बजे तक अंबिकापुर जनपद में 72.12 प्रतिशत वोट पड़ा था। जबकि लखनपुर में 67.54 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम उदयपुर में 49.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

कुछ बूथों पर देर शाम तक हुई वोटिंग
निर्वाचन आयोग द्वारा 3 बजे तक ही वोटिंग के लिए समय निर्धारित किया गया था। वोटिंग होने के 1 घंटे बाद मतों की गिनती शुरू हुई, लेकिन कुछ पोलिंग में दोपहर ३ बजे तक मतदाताओं की कतार लगी हुई थी। इसकी वजह से पीठासीन अधिकारी ने कतार के पीछे की तरफ से आधार कार्ड देखने के बाद उन्हें पर्ची दी। उसी पर्ची को देख देर शाम तक उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई।

कलक्टर व सीईओ ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण
कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर व जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बने कई पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वहां चल रही मतदान की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल के सभी सदस्यों को जरूरी निर्देश भी दिए।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पूर्व जिपं अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह की राह हुई मुश्किल, जानिए कौन किस क्षेत्र से चल रहा आगे
सरगुजा जिले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को मिली बढ़त
चुनाव के बाद देर शाम तक पोलिंग बूथों में मतगणना चलती रही। प्रारम्भिक मतगणना में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राकेश गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेमीलाल राजवाड़े से आगे चल रहे हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी अपनी बढ़त बरकरार बनाए हुए हैं।
समाचार लिखे जाने तक राकेश गुप्ता लगभग 9000 मतों की बढ़त बनाए हुए थे। वहीं आदित्येश्वर शरण सिंहदेव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकेश्वर राजवाड़े से लगभग 13774 मतों से आगे चल रहे थे। उनके सामने चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी रामकेश्वर राजवाड़े अपने गृह क्षेत्र जगदीशपुर में भी बढ़त नहीं बना सके।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वरी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अनिमा केरकेट्टा से पीछे चल रही हैं। जानकारी के अनुसार अनिमा केरकेट्टा जीत के समीप हैं। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अर्पिता सिंहदेव ने भी मतगणना जारी रहने तक अपनी बढ़त बनाए रखा है। इसके साथ ही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह भी प्रारम्भिक गिनती में बढ़त बनाई हुई हैं।

प्रारम्भिक रूझान आने के बाद शुरू हुआ जश्र
कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रारम्भिक रूझान आने के बाद समर्थकों द्वारा जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर के अंदर कई जगहों पर समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

Panchayat election की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Panchayat elections

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो