scriptकोल परियोजना के लिए कट रहे पेड़ों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसी बोले- राहुल गांधी की बात हमारे लिए लक्ष्मण रेखा | Parsa Coal project: Tributes to the trees being cut for coal project | Patrika News

कोल परियोजना के लिए कट रहे पेड़ों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसी बोले- राहुल गांधी की बात हमारे लिए लक्ष्मण रेखा

locationअंबिकापुरPublished: May 31, 2022 10:51:27 pm

Parsa Coal Project: परसा कोल परियोजना के लिए काटे जा रहे पेड़ों की कटाई को लेकर ‘पेड़ बचाओ-हसदेव बचाओ संघर्ष समिति’ ने जताया विरोध, शहर के घड़ी चौक पर कैंडल (Candle) जलाकर जताई गई चिंता, पेड़ कटने से पैदा होने वाली प्राकृतिक भयावहता पर जताया दुख

parsa Coal project

Tribute to cutting trees by burn candle

अंबिकापुर. Parsa Coal Project: परसा कोल परियोजना के लिए प्रभावित इलाकों के जंगलों में की जा रही पेड़ों की कटाई पर ‘पेड़ बचाओ-हसदेव बचाओ संघर्ष समिति’ ने चिंता जताई है। इसी कड़ी में समिति के बैनर तले नगर के अनेक बुद्धिजीवी, विषय विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विवेकानंद चौक पर वृक्ष श्रद्धांजलि सभा (Tribute Assembly) आयोजित की गई। इसमें निर्ममता से कटे वृक्षों के लिए शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही आने वाले घोर प्राकृतिक संकट के लिए आगाह किया गया। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने पर पैदा होने वाली प्राकृतिक भयावहता पर दुख व चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आज हमारी आंखें नहीं खुली तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं कर पाएगी।
इस अवसर पर रामनिवास गुप्ता, महेंद्र सिंह टुटेजा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अजय तिवारी, सुजान बिंद, कृष्ण कुमार, मंगल, विनोद अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, मनोज जैन, लेखराज अग्रवाल, अनुराग सिंहदेव, राज बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर तिवारी, अंबिकेश केसरी, पीएन राजवाड़े, डॉक्टर योगेंद्र गहरवार, प्राचार्य कौशल शर्मा, प्राचार्य चंद्र प्रताप सिंह, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, निलेश सिंह, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी,
धनंजय मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र पप्पू अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, निलेश सोनी, राकेश तिवारी, अनिल जायसवाल, अनिल तिवारी, अभय साहू, अशोक दुबे, अनुज तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, रिंकू वर्मा, संतोष यादव, मुकेश अग्रवाल, शुभांकुर पांडे, मनोज प्रसाद गुप्ता, किशोर बघेल, अभिषेक प्रताप सिंहदेव,
राघवेंद्र सिंह, अमित पांडे, सुमित मिश्रा, निरंजन राय, राजेश प्रभात दुबे, पूरन टेकाम, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शंकर गुप्ता, रिंकू त्रिपाठी, विकास देव ठाकुर, अनुमति बारी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, धनंजय द्विवेदी, विनोद सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

2 जून को बनाएंगे विशाल मानव श्रृंखला
संघर्ष समिति के निलेश सिंह व विनोद हर्ष ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून गुरुवार को को घड़ी चौक से लेकर महामाया चौक, जय स्तंभ चौक, थाना चौक तक शाम 4.30 बजे मानव श्रृंखला बनाकर इस संघर्ष में आम जनता को भी भागीदार बनाया जाएगा। जब तक पेड़ काटने का निर्णय निरस्त नहीं होता तब तक हमारा आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

परसा कोल ब्लॉक पर सिंहदेव बोले- हाईकोर्ट का आदेश मैंने भी पढ़ा है, कलक्टर से कहा- बिना ग्रामसभा बुलाए आगे की कार्रवाई अनैतिक


इधर ग्रामीणों के साथ आज आंदोलन में शामिल होंगे कांग्रेसी
राहुल गांधी की बात हमारे लिए लक्ष्मण रेखा है। गांव वालों की मर्जी के बिना हसदेव अरण्य क्षेत्र में एक भी पेड़ कटने नहीं देंगे। जिला पंचायत ने खनन प्रभावित गांव में ग्राम सभा बुलाने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम सभा होने तक वहां कोई भी कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।
कांग्रेसी आज खनन प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे। उक्त बातें औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए काटे जा रहे वनों को बचाने के लिए बुलाई गई कांग्रेस की बैठक में कहीं। वनवासियों की सहमति के बिना परसा ईस्ट और केते एकस्टेंशन कोल ब्लॉक के लिए की जा रही वनों की कटाई के विरोध की रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद अक्टूबर 2016 में हसदेव अरण्य क्षेत्र में पदयात्रा कर वनों को न कटने देने की बात कही थी।
यूपीए की सरकार ने इसे नो गो एरिया घोषित किया था। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा यहां खदान की मंजूरी देना दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि यदि गांव वाले नहीं चाहेंगे तो एक भी पेड़ नहीं कटने देंगे। महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि विनाश की कीमत पर विकास मंजूर नहीं है। यदि बेहद आवश्यक हो तो भूमिगत खदान के माध्यम से कोयला निकाला जाना चाहिए।
बैठक को हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, आशीष वर्मा, अशफाक अली, हेमंती प्रजापति, मधु दीक्षित, संध्या रवानी, अविनाश ठाकुर, दिलीप धर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, इंद्रजीत सिंह धंजल, रजनीश सिंह, मदन जायसवाल, शकीला, पंकज शुक्ला, विकास केशरी, अमित सिंह, रिंकू समेत कांग्रेसी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो