scriptहैप्पी न्यू ईयर कहा फिर दी गाली, पढ़कर भाजपा-कांग्रेस के नेता शर्म से हो गए पानी-पानी | Said happy new year then abuse reading BJP-Congress leader shame | Patrika News

हैप्पी न्यू ईयर कहा फिर दी गाली, पढ़कर भाजपा-कांग्रेस के नेता शर्म से हो गए पानी-पानी

locationअंबिकापुरPublished: Jan 02, 2018 02:35:16 pm

सुर्खियों में है रेलवे ट्रैक की दीवार पर पेटिंग से लिखे गए अपशब्द, लिखने वाले ने मोबाइल नंबर भी छोड़ा

Abuse in Railway track

Abuse in Railway track

चिरिमिरी. नववर्ष-2018 के पहले दिन सुबह कोरिया कॉलरी रेलवे ट्रैक की दीवार पर पेंटिंग कर बड़े-बड़े अक्षरों में कुछ शब्द लिखा पाया गया है। जिसमें नेता जी! नमस्ते एंड हैप्पी न्यू ईयर, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं इन……से बचाओ लिखा है। रेलवे स्ट्रैक के पास एक मोबाइल नंबर भी लिखा है और लिखने वाले ने कुछ अभद्र शब्दों का प्रयोग भी किया गया है। इससे शहर में कांग्रेस-भाजपा नेता सहित शहर में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

नव वर्ष २०१८ की स्वागत में शहरवासी कार्यक्रम कर जश्न मनाने और पिकनिक स्पॉट पर सैर सपाटे पर चले गए थे। वही कोरिया कालरी रेलवे साइडिंग पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवार पर अभद्र शब्दों का प्रयोग कर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखकर नेताओं से बचने की सलाह दी है। लिखने वाले ने कांग्रेस-भाजपा नेताओं को नमस्कार कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
लिखने वाले ने बड़े-बड़े अक्षरों को चुने से अंकित किया गया है। यह शहर में चर्चा का विषय बन गया है। मामले की जानकारी कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेने पर भाजपा पर आरोप लगाकर जिम्मेदार बता दिया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का यह पहला खेल नहीं है।
इससे पहले भी भाजपा के कुछ पदाधिकारियों सोशल मीडिया पर अपशब्द लिख कर मजाक उड़ाया था। इससे ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने थाना चिरिमिरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जबकि भाजपा के पदाधिकारियों से जानकारी लेने पर अनभिज्ञता जताई और किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

मोबाइल नंबर भी लिखा गया है
नववर्ष के प्रथम दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने बधाई के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। लिखने वाले ने अपनी लिखावट के अंत मेें एक मोबाइल नंबर भी अंकित किया है। लेकिन वह किस व्यक्ति का मोबाइर नंबर है। इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मुझे नहीं है जानकारी
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। बिना जानकारी के कुछ भी कहना सही नहीं होगा। मैं शहर से बाहर हूं। लिखावट को देखने के बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा। क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भेज कर मामले की जानकारी ली जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
द्वारिका जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिरिमिरी


ये भाजपा की चाल है
मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो ये भाजपा की चाल है और जानबूझ कर अपना नाम भी डाला है। इससे पहले भी भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने थाना चिरमिरी में लिखित शिकायत की गई थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लिखावट को देखने के बाद इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई जाएगी।
डॉ विनय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो