scriptपश्चिम बंगाल से सिक्किम होते ओडिशा में बने द्रोणिका का यहां भी दिखा प्रभाव, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गिरे पेड़ | Seen Dronika effect in Surguja | Patrika News

पश्चिम बंगाल से सिक्किम होते ओडिशा में बने द्रोणिका का यहां भी दिखा प्रभाव, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गिरे पेड़

locationअंबिकापुरPublished: Jun 16, 2019 09:51:12 pm

सरगुजा में दिखा द्रोणिका (Effect of dronika) का असर इसलिए तापमान में दर्ज की गई गिरावट, पेड़ गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त

Weather today

Weather today

अंबिकापुर. पश्चिम बंगाल से सिक्किम होते ओडिशा के सतही क्षेत्र में बने द्रोणिका का प्रभाव सरगुजा में भी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से सुबह से शहर सहित आसपास आसमान पर बादल (Weather today) बनाए हुए हंै। दोपहर हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इसकी वजह से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस बढ़ जाने से लोग परेशान थे। तेज हवा की वजह से अस्पताल परिसर का पेड़ गिर गया। इससे वहां खड़ी बाइक चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तरप्रदेश से पश्चिम असम तक व हिमालय (Himalaya) से पश्चिम बंगाल से सिक्किम होते हुए ओडिशा के सतह तक बने द्रोणिका के प्रभाव की वजह से उत्तर पूर्वी भारत में मानसून पूर्व की गतिविधियां देखी जा रही हैं।
रविवार की दोपहर 1 बजे के आसपास 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शहर में हवा चली व तेज गर्जना के साथ बारिश भी शुरू हो गई। मौसम विभाग रविवार को हुई बारिश को मानसून के पहले प्री-मानूसन मान रहा है।
मौसम विभाग ने रविवार को शहर का अधिकतम तापमान (Tempereture) 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 11.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई।
बारिश की वजह से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं उमस बढ़ जाने की वजह से बीमारी बढऩे की संभावना बढ़ गई है। तेज हवा की वजह से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने पेड़ गिर गया, इसकी वजह से वहां खड़ी एक बाइक पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो