scriptआधी रात पति-पत्नी को करैत ने डसा, अनजान मां ने बेटे को कराया स्तनपान, फिर जो हुआ वह… | Snake bite husband-wife in midnight, mother feeding son, then... | Patrika News

आधी रात पति-पत्नी को करैत ने डसा, अनजान मां ने बेटे को कराया स्तनपान, फिर जो हुआ वह…

locationअंबिकापुरPublished: Jun 13, 2018 09:18:26 pm

जमीन पर बिस्तर बिछाकर 3 साल के बेटे के साथ सो रहे थे पति-पत्नी, रात 3 बजे सांप ने डसा

Snake bite

Injured women

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर ब्लॉक स्थित ग्राम ठरकी में मंगलवार की रात पहाड़ी कोरवा दंपति अपने 3 साल के बेटे के साथ जमीन पर सो रहा था। इसी बीच पति-पत्नी को करैत सांप ने डस लिया। इधर घटना से अनजान मां ने बच्चे को स्तनपान भी करा दिया था।
जब दोनों की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर किए जाने के पश्चात उनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति यहां गंभीर बनी हुई है। घटना का सुखद पहलू यह है कि मां का दूध पीने के बाद भी बच्चा स्वस्थ है।
Injured man
राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी निवासी ३५ वर्षीय रामधनी राम मंगलवार की रात पत्नी ३० वर्षीय फुलमनिया व ३ वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ घर में ही जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। आधी रात करीब 3 बजे रामधनी को कंधे पर कुछ काटने का एहसास हुआ। उसने टॉर्च जलाकर देखा तो पास में एक डंडा करैत सांप घूम रहा था।
उसने सांप द्वारा डस लिए जाने की जानकारी पत्नी व परिजन को दी। रामधनी की बात सुनकर हड़बड़ाए परिजन उसका गांव में ही झाडफ़ूंक कराने लगे। थोड़ी देर बाद पत्नी की भी तबीयत बिगडऩे लगी। जब घरवालों ने उसके शरीर पर देखा तो कोहनी में सांप ने उसे भी डसा था। पति के साथ उसका भी झाडफ़ूंक होने लगा।
3 घंटे तक झाडफ़ूंक से कोई असर नहीं हुआ तो सुबह 6 बजे दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
रेफर किए जाने के पश्चात अजजा के बलरामपुर जिला अध्यक्ष भोला राम राही ने अपनी कार से दोनों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। यहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बच्चे ने पी लिया है मां का दूध
महिला को सांप काटने की जानकारी तत्काल नहीं लगी। उधर पति का झाडफ़ूंक चल रहा था। कुछ देर बाद जब उसकी भी तबीयत खराब होने लगी तो सांप डसने की जानकारी लगी।
इस बीच महिला ने बताया कि उसने 3 वर्षीय बेटे आदित्य को स्तनपान कराया है। यह सुनकर घरवाले भी हड़बड़ा गए। हालांकि बच्चे के स्वास्थ्य पर इसका कोई असर नहीं पडऩे से घरवालों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो