scriptअपराधों पर लगाम कसने रात में अब एसपी भी कर रहे गश्त, आईजी बोले- पेट्रोलिंग में और लगाओ जवान | Surguja Police: SP patrolling at night | Patrika News

अपराधों पर लगाम कसने रात में अब एसपी भी कर रहे गश्त, आईजी बोले- पेट्रोलिंग में और लगाओ जवान

locationअंबिकापुरPublished: Oct 14, 2019 09:18:21 pm

Surguja Police: शहर के सभी प्रवेश मार्गों लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, कैमरे लगाने पंचायत मंत्री व खाद्य मंत्री ने 10 लाख की प्रदान की है स्वीकृति

अपराधों पर लगाम कसने रात में अब एसपी भी कर रहे गश्त, आईजी बोले- पेट्रोलिंग में और लगाओ जवान

IG in SP office

अंबिकापुर. वाहन चोरी व अन्य वारदातों पर अंकुश लगाने अब एसपी भी देर रात तक शहर में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। एसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी पेट्रोलिंग करेंगे। पेट्रोलिंग टीम की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश आईजी द्वारा दिए गए हैं।
इसके साथ ही शहर के सभी प्रवेश मार्गों व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और जो पूर्व में कैमरे लगे हैं, उनकी मरम्मत के लिए स्थायी बजट की मांग शासन से की गई है।

आईजी द्वारा बढ़ती वारदात व वाहन चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए एसपी, एएसपी के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर में पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाने के साथ ही इस दौरान अधिकारियों को भी उसमें शामिल होने को कहा गया है।
एसपी आशुतोष सिंह ने शहर में गश्त भी शुरू कर दी है। रविवार को देर रात २ बजे तक उनके द्वारा खुद गश्त की गई। इस दौरान गश्त में लगे पुलिस कर्मियों से जानकारी भी ली और उन्हें संदेहियों को रोककर पूछताछ करने को भी कहा।

प्रवेश मार्गों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
आरोपियों व शहर से बाहर जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए शहर के सभी प्रवेश मार्ग पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे के लिए पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को भी प्रस्ताव दिया गया है। पंचायत मंत्री द्वारा कैमरे के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो