scriptईई के सरकारी बंगले में चोरी, नगर सैनिक के शासकीय क्वार्टर का भी टूटा ताला | Theft in EE bunglow: theft in EE and home guard Government quarter | Patrika News

ईई के सरकारी बंगले में चोरी, नगर सैनिक के शासकीय क्वार्टर का भी टूटा ताला

locationअंबिकापुरPublished: Oct 01, 2021 10:17:12 pm

Theft in EE Bunglow: शहर में स्थित सरकारी क्वार्टरों (Government Quarters) में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने एक बार फिर दी पुलिस को चुनौती (Challenge to police)

Theft in EE Bunglow

Kotwali Ambikapur

अंबिकापुर. शहर के सिंचाई कॉलोनी स्थित ईई व नगर सैनिक के सूने शासकीय क्वार्टर में 29 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने दोनों क्वार्टर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पार कर दिया है। इनमें सूचना पर पुलिस ने दोनों क्वार्टरों में जांच की और अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी अशोक तिवारी अंबिकापुर सिंचाई विभाग में कार्यपालन अभियंता (ईई) के पद पर पदस्थ हैं। वे सिंचाई कॉलोनी स्थित क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 29 सितंबर को जिउतिया पर्व मनाने परिवार के साथ अपने गांव बैकुंठपुर गए थे।
दूसरे दिन 30 सितंबर को जब वापस लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक खोल कर 5500 रुपए नकद व जेवरात पार कर दिए थे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोया चिल्ली खाते ही मकान मालिक की युवा बेटी हो गई बेहोश, फिर पति-पत्नी ने दिया बड़े वारदात को अंजाम, झारखंड से गिरफ्तार


नगर सैनिक के क्वार्टर में भी हुई चोरी
लखनपुर के ग्राम टपरकेला निवासी संजय सिंह अंबिकापुर में नगर सैनिक के पद पर कार्यरत है। वह भी सिंचाई कॉलोनी इस इस क्वाटर में रहकर ड्यूटी करता है। 29 सितंबर को वह भी क्वार्टर बंद कर अपने घर चला गया था। 30 सितंबर को जब वापस लौटा तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था।
चोरों ने आलमारी में रखे 7 हजार रुपए नकद व सोने के जेवरात पार कर दिए थे। नगर सैनिक ने भी इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो