scriptट्राइबल टाइगर के सामने सक्ती की एक न चली, 3-0 से हारकर लौटना पड़ा घर | Tribal tiger defeat Sakti from 3-0 | Patrika News

ट्राइबल टाइगर के सामने सक्ती की एक न चली, 3-0 से हारकर लौटना पड़ा घर

locationअंबिकापुरPublished: Jan 10, 2018 08:17:11 pm

स्व. एमएस सिंहदेव राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ट्राइबल टाइगर की टीम ने एकतरफा दर्ज की जीत

Football match

Football match

अंबिकापुर. गांधी स्टेडियम में खेली जा रही स्व. एमएस सिंहदेव राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर व सक्ती (जांजगीर-चांपा) के मध्य खेला गया। इसमें ट्राइबल टाइगर के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की। हार के साथ ही सक्ती की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

गांधी स्टेडियम में सोमवार को ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर व सक्ती की टीमों के मध्य मैच खेला गया। पहले हाफ से ही ट्राइबल टाइगर के खिलाडिय़ों ने सक्ती के ऊपर दबाव बनाना शुरु किया। उसके खिलाडिय़ों ने शानदार मूव्स व तालमेल का परिचय देते हुए सक्ती की टीम को मैदान में खूब नचाया।
इसी बीच मैच के 10वें मिनट में ट्राइबल टाइगर के खिलाड़ी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में ट्राइबल टाइगर की टीम ने एक और बेहतरीन गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। 2 गोल की बढ़त के साथ दूसरे हाफ में उतरे ट्राइबल टाइगर के खिलाडिय़ों ने अपने आप को कहीं भी कमजोर साबित नहीं होने दिया।
उसके खिलाड़ी लगातार अपना बेहतर खेल दिखाते रहे। इसी दौरान उसके खिलाडिय़ों ने बेहतरीन पासिंग का नमूना पेश करते हुए तीसरा गोल भी दाग दिया। इस गोल ने ट्राइबल टाइगर की बढ़त 3-0 कर दिया। वहीं सक्ती के खिलाड़ी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर भी ट्राइबल टाइगर की मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए।
अंत में ट्राइबल टाइगर ने यह मैच 3-0 से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं सक्ती की टीम मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। निर्णायक की भूमिका में प्रमेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश तिर्की, रुपेश व रवि तिर्की थे।

गुरुवार को खेले जाएंगे 2 मैच
गुरुवार को प्रतियोगिता में 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सिटी क्लब जीएसटी अंबिकापुर व चिरमिरी तथा दूसरा मैच एफसी अंबिकापुर व रॉयल स्पोट्र्स क्लब जरही के मध्य खेला जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो