लंबे इंतजार के बाद आखिर मॉनूसन ने दस्तक दे दी। शनिवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस मानसून सत्र की अच्छी वर्षा हुई है। प्रात: 8.30 बजे तक जहां 28.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई वहीं दिन में 1 बजे से 2.30 बजे तक तेज मेघ गर्जन के साथ 44.0 मिमी की मूसलाधार वर्षा हुई है।
दोपहर में लगभग डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश से अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मार्ग पर स्थित पीजी कॉलेज के सामने तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोग घुटने भर पानी में आवागमन करते रहे। वहीं मूसलाधार बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों में भी घुस जाने से परेशानी बढ़ गई।
यह भी पढ़ें
सिर्फ महिलाओं के लिए है सरकार की यह स्कीम, खाते में आएंगे 5 हजार रुपए, जल्द कराएं पंजीयन खेती किसानी में जुटे किसान
वैसे तो किसान प्री मानूसन में ही खती किसानी का काम शुरू कर दिया था। वहीं मानूसन की शुरूआत अच्छी होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मूसलाधार बारिश होने से खेतों में भी पानी भर गया है। किसान धान बीज की बोनी करने में जुट गए हैं।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे उत्पन्न हुई पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड से होते हुए गांगेय पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।
झारखंड से ओडि़सा के उत्तरी अंदरूनी भाग में एक अन्य चक्रवाती घेरा निर्मित है। उधर उत्तरी अंडमान सागर से मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक समुद्र में चक्रवाती परिसंचरण आकार ले रहा है। अरब सागर में भी गुजरात से केरल तक तटीय द्रोणिका सक्रिय है।