scriptWeather Updates: मॉनसून अभी भी एक्टिव, कल तेज गरज के साथ हो सकती है भारी बारिश, वज्रपात के भी आसार | Weather Updates: tomorrow Heavy rain with sky lightning | Patrika News

Weather Updates: मॉनसून अभी भी एक्टिव, कल तेज गरज के साथ हो सकती है भारी बारिश, वज्रपात के भी आसार

locationअंबिकापुरPublished: Sep 20, 2022 09:34:06 pm

Weather updates: सितंबर में लगातार हो रही बारिश धान की फसल के लिए साबित हो रही वरदान, मौसम वैज्ञानिक (Weather scientist) के अनुसार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मॉनसून (Monsoon) की विदाई संभव, राजस्थान से विदा ले चुका है मॉनसून

Latest weather update

Weather updates

अंबिकापुर. Weather Updates: सितंबर महीने में मौसम किसानों पर मेहरबान है। लगातार हो रही झमाझम बारिश फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार मौसम अभी बुधवार तक इसी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। कल तेज गरज के साथ भारी बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज गरत व चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी सरगुजा में मानसून (Mansoon) की विदाई का समय नहीं आया है। अभी जिले में मानसून सक्रिय रहेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद ही मॉनसून की विदाई सरगुजा में संभव दिखाई दे रही है। हालांकि राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है।

सरगुजा जिले में जुलाई व अगस्त महीने में काफी कम बारिश होने से सूखे की स्थिति बनी हुई थी। बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल लगाने में किसान पीछे हो गए हैं। बारिश के कमी के कारण किसानों को चिंता सता रही थी। वहीं सितंबर महीने में मानसून के अंतिम समय में हो रही झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है।
बारिश के अभाव में सूख रहे धान के पौधों में जान डाल दिया है। यह बारिश धान के साथ-साथ अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

वहीं मौसम विज्ञानी एएम भट्ट का कहना है कि बारिश की जो कमी दिख रही थी वह सितंबर महीने में लगभग पूरी हो गई है। वहीं औसत बारिश अभी भी लगभग 45 प्रतिशत की कमी है। पर सितंबर महीने में हुई २१७.९ मिमी बारिश ने फसल में जान डालने का काम किया है।

अभी मानूसन एक्टिव कंडिशन में
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार मानसून की विदाई शुरू हो गया है। पर अभी सरगुजा में अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद ही मॉनसून की विदाई संभव है। अभी 10 से 12 दिनों तक मॉनूसन सीजन रहेगा। अभी मानूसन एक्टिव कंडिशन में है। बुधवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। अब धीरे-धीरे मॉनसून खत्म होता जाएगा और शीत ऋतु शुरू होती जाएगी।

Breaking News: बारिश से बचने दुकान में खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 युवकों की कुर्सी-टेबल पर बैठे-बैठे मौत


बारिश की स्थिति
लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस है। वहीं जनवरी 2022 से अब तक 913.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि सितंबर महीने में 217.9 मिमी वर्षा हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो