scriptपत्नी का रातभर करता रहा इंतजार लेकिन नहीं लौटी घर, सुबह ये खबर मिली तो रह गया सन्न | Wife dead body found in field | Patrika News

पत्नी का रातभर करता रहा इंतजार लेकिन नहीं लौटी घर, सुबह ये खबर मिली तो रह गया सन्न

locationअंबिकापुरPublished: Jan 17, 2019 09:06:32 pm

अन्य लोगों के साथ लौट रही थी घर लेकिन नहीं पहुंची, सुबह एक व्यक्ति ने बताई कि पत्नी वहां है

Man

Sad mood

अंबिकापुर. ग्राम पंचायत परसा के ईंट-भट्ठे में काम करने एक महिला बुधवार को गई हुई थी। शाम को वह अपने साथियों के साथ घर जाने के लिए निकली थी। सभी तो घर वापस लौट गए लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची। घर पर उसके पति व अन्य सदस्यों ने रातभर इंतजार किया लेकिन वह नहीं पहुंची।
सुबह गांव के ही खेत में उसकी लाश किसी ने देखी और पति को सूचना दी। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह सन्न रह गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित ग्राम परसा निवासी 45 वर्षीय संपत्ति बाई पति शंकु राम गांव के ही ईंट-भट्ठे में बुधवार को काम करने गई थी। रात को उसके सभी साथी काम कर वापस घर लौट गए, लेकिन संपत्ति बाई घर वापस नहीं लौटी। परिजन ने देर रात तक उसका इंतजार किया, जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई।
गुरुवार की सुबह गांव के ही खेत में एक ग्रामीण ने उसका शव देखकर तत्काल इसकी सूचना महिला के परिजन को दी। परिजन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि मृतिका शराब पीने की आदी थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

रातभर ठंड में पड़े रहने से हो गई होगी मौत
पुलिस ने बताया कि शराब पीने की आदी थी और अत्यधिक शराब पीने की वजह से वह गिर गई होगी और रात भर खुले में पड़े रहने की वजह से उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो