scriptमायके से पति के साथ पैदल लौट रही पत्नी का अचानक आग से जलने लगा पैर, लोग पहुंचे तो सामने बताई ये सच्चाई | Wife put his leg in current wire then burnt | Patrika News

मायके से पति के साथ पैदल लौट रही पत्नी का अचानक आग से जलने लगा पैर, लोग पहुंचे तो सामने बताई ये सच्चाई

locationअंबिकापुरPublished: Mar 20, 2019 03:37:53 pm

पति द्वारा शोर मचाए जाने पर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और बुझाई आग, गांव वालों ने बताई जलने की वजह

injured women

Injured women

अंबिकापुर. एक महिला मंगलवार की शाम को पति के साथ मायके से पैदल ससुराल लौट रही थी। रास्ते में टिकरा पहाड़ के पास ग्रामीणों द्वारा जंगलीसुअर मारने के लिए बिछाए गए तरंगित तार की चपेट में वह आ गई।
अचानक लगे करंट के झटके से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसके पैर में आग पकड़ लिया। पति द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और तरंगित तार की बिजली काटी। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ पंडरीपानी निवासी 24 वर्षीय बसंती मंगलवार को पति शिबू राम के साथ मायके उड़ुमकेला गई थी। शाम को छह बजे दोनों वहां से वापस आ रहे थे।

इधर रास्ते में टिकरा पहाड़ के पास स्थानीय लोगों द्वारा जंगलीसुअर को मारने के लिए तरंगित तार बिछाई गई थी। शाम होने के कारण तार महिला को दिखाई नहीं दिया और वह करंट के संपर्क में आ गई। इस दौरान महिला के पैर में आग पकड़ लिया। पति इसे देख चिल्लाने लगा।
चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और तार को डिस्कनेक्ट किया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पति व अन्य लोगों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो