scriptपति से हो गई बहस तो गुस्साई पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, 4 दिन ही रह पाई जिंदगी | Wife suicide to eat poisen | Patrika News

पति से हो गई बहस तो गुस्साई पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, 4 दिन ही रह पाई जिंदगी

locationअंबिकापुरPublished: Jan 09, 2019 09:18:37 pm

परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अस्पताल में कराया था भर्ती, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जिंदगी

Dead body

ग्रेटर मशीन में ही सोता रह गया चालक

अंबिकापुर. पति से हुए मामूली विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया। उल्टियां करता देख पति समेत अन्य परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां 4 दिन तक वह जीवन-मौत के बीच संघर्ष करती रही। इसी बीच बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।


घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर की है। उषा कुजूर पति अमोल कुजूर 42 वर्ष ससुराल में परिवार के साथ रहती थी। महिला का शुक्रवार को उसके पति से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था।
इस वजह से महिला गुस्से में आकर जहर का सेवन कर ली। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे इलाज के लिये अंबिकापुर लेकर आये। यहां महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
महिला की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। महिला की मौत से पति व बच्चे सहित अन्य परिजनों में मातम पसर गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो