घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुंदुरडिहारी की है। बंगालीपारा निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने मामले की शिकायत गांधीनगर पुलिस से की है। पीडि़ता के अनुसार सूरजपुर निवासी नितिन नाम का एक युवक गुरुवार की सुबह उसके घर आया।
घर का दरवाजा अंदर से बाद था। घटना के वक्त महिला किचन में काम कर रही थी। वहीं महिला का पति दूसरे कमरे में था, आरोपी महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। महिला के पति ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपी घर के अंदर घुस गया और पति से मारपीट करने लगा।
इसके बाद आरोपी किचन में गया और महिला से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब महिला और उसका पति शोर करने लगे तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ इक_ा होता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पीडि़ता और उसके पति ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 456, 354, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।