इधर घरवालों ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस ने रविवार को युवक को घूमते समय धरदबोचा। उसके कब्जे से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को दुष्कर्म (Rape) के आरोप में जेल भेज दिया है।
अंबिकापुर से लगे ग्राम केशवपुर निवासी सुरेश यादव पिता परसराम यादव 21 वर्ष ने गांव की ही एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह मोबाइल पर अक्सर किशोरी से बात करता था। जब किशोरी के घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने युवक को समझाइश दी कि वह उनकी बेटी से बात न करें।
इधर युवक लगातार उससे बात करता रहा। कुछ दिन पूर्व वह किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। यहां किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म (Minor girl raped) किया।
नाबालिग के साथ घूम रहा था आरोपी
बेटी के घर से गायब होने की सूचना घरवालों ने मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच रविवार की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक और किशोरी को कन्या परिसर रोड में घूमते समय धरदबोचा।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसपर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को उसके परिजन के सुपुर्द किया।
सरगुजा की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur