फ्लोरिडा में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 12 घायल
- आज्ञाक बंदूकधारियों ने किया हमला ।

मियामी। फ्लोरिडा Florida के मियामी-डेड काउंटी में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोलीबारी की पहली घटना में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को लिटिल रिवर पार्क के करीब स्थित एक बास्केटबॉल कोर्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए।
अमरीका: फ्लोरिडा में नौसेना के अड्डे पर गोलीबारी, हमले में शूटर समेत 3 की मौत, कई घायल
Video: जंगली घोड़े ने अनोखे अंदाज में चुराया बच्चों का झूला, वीडियो हुआ वायरल
छह लोगों की हालात गंभीर -
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ में से छह लोगों की हालत गम्भीर है। दूसरी घटना अलापट्टा की है, जहां चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है और इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं या नहीं। जांच जारी है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest America News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi