scriptचाकू मारा, हाथापाई की फिर भी नहीं मरा तो 133 किलो की लड़की ने गले पर बैठकर ले ली BF की जान | 133 kg Pennsylvania woman killed her bf by sitting on him | Patrika News

चाकू मारा, हाथापाई की फिर भी नहीं मरा तो 133 किलो की लड़की ने गले पर बैठकर ले ली BF की जान

Published: Dec 06, 2018 12:37:15 pm

Submitted by:

Shweta Singh

लड़के का वजन लगभग 72 किलो था।

133 kg Pennsylvania woman killed her bf by sitting on him

चाकू मारा, हाथापाई की फिर भी नहीं मरा तो 133 किलो की लड़की ने गले पर बैठकर ले ली BF की जान

हैरिसबर्ग। पेन्सिलवेनिया में रहने वाली एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसे तरीके से मौत के घाट उतारा, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। ये हत्या चाकू, बंदूक या धक्का-मुक्की से नहीं हुई बल्कि इसके लिए महिला ने अपने वजन का इस्तेमाल किया। महिला ने अपने पेट से अपने ब्वॉयफ्रेंड को मार डाला।

लड़की 133 किलो की, लड़के का वजन सिर्फ 72

आरोपी महिला का नाम विंडी थॉमस है। 133 किलो की ये महिला अपने से काफी कम वजन वाले BF पर बैठ गई जिसके कारण उसकी जान चली गई। उसने लड़के के गले पर इस कदर पेट रखा कि उसकी सांसे रूक गईं। बताया जा रहा है कि लड़की उस वक्त नशे की हालत में थी। लड़के का वजन लगभग 72 किलो था।

पुलिस ने कहा, कभी नहीं देखा ऐसा मामला

इस पूरे वारदात पर हैरानी जताते हुए पुलिस ने कहा कि अपने करियर में उन्होंने ऐसा मामला कभी नहीं देखा है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कई अजीबो-गरीब मामले देखें हैं, लेकिन उनमें से ये सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था। पुलिस के मुताबिक उसने पहले लड़के पर चाकू और हाथ से वार किया। इसके बाद उसने ये कदम उठाया। बता दें कि इस मामले की सुनवाई 3 दिसंबर को हुई।

18 से 36 साल की होगी सजा

सुनवाई के दौरान महिला ने अपने बचाव में कहा कि घटना अनजाने में हुई। अपनी दलील में उसने कहा कि शराब के नशे में वो अचानक जाकर ब्वॉयफ्रेंड पर बैठ गई, जिससे चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि कोर्ट ने उसके इस तर्क को खारिज कर दिया। साथ ही उसे हत्या का आरोपी करार दिया। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। इसका अंतराल 18 से 36 साल के बीच होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो