script

अमरीका में दो बंदूकधारियों को मार गिराया

Published: May 04, 2015 09:40:00 am

अमरीका में पैगम्बर मोहम्मद के चित्रों की एक प्रदर्शनी के बाहर आज तड़के दो
बंदूकधारियों ने गोलीबारी की

Two gunmen killed in US

Two gunmen killed in US

दल्लास। अमरीका में टेक्सास के गारलैंड में पैगम्बर मोहम्मद के चित्रों की एक प्रदर्शनी के बाहर आज तड़के दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिन्हें पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के अनुसार यहां कूर्टीस कूलवेल सेंटर में पैगंबर मोहम्मद के चित्रों की प्रदर्शनी के बाहर दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। गारलैंड की पुलिस ने दोनों को मार गिराया।

इस गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। दोनों संदिग्धों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार इस प्रदर्शनी का आयोजन अमरीकन फ्रीडम डिफेंस इनिशएटिव की ओर से किया गया था। आलोचकों ने इस प्रदर्शनी को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसकी आलोचना की वहीं आयोजकों का मानना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मामला है।

ट्रेंडिंग वीडियो