scriptमेक्सिको की दक्षिणी सीमा पर मौजूद शरणार्थियों में 200 गर्भवती महिलाएं | 200 Pregnant Women foung Among Migrants | Patrika News

मेक्सिको की दक्षिणी सीमा पर मौजूद शरणार्थियों में 200 गर्भवती महिलाएं

locationनई दिल्लीPublished: Jun 23, 2019 03:11:51 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Migrants in Mexico: नेशनल गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया

migrants

मेक्सिको: दक्षिणी सीमा पर मौजूद शरणार्थी में 200 गर्भवती महिलाएं

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की दक्षिणी सीमा से प्रवेश करने वाले शरणार्थियों में 200 महिलाएं गर्भवती पाई गईं हैं। नेशनल गार्ड ने दक्षिणी सीमा को इस सप्ताह बंद किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां के अधिकारियों ने करीब 200 महिलाओं को चिह्नित किया है।
मेक्सिको के नागरिक होंगे बच्चे

बताया जा रहा है कि यह महिलाएं इस स्थिति में पहुंच चुकी हैं कि इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा बच्चों का जन्म हो चुका है, और वे सभी विदेशी माओं के गर्भ से जन्मे बच्चे मेक्सिकन नागरिक हैं। मेक्सिको के कानून के अनुसार इस देश में जन्म लेने वाला कोई भी व्यक्ति यहां का नागरिक बन जाता है।
महिला ने अमरीकी राष्ट्रपति पर लगाया रेप का आरोप, ‘फेक न्यूज’ कहकर ट्रंप ने नकारा

माता-पिता भी नागरिकता हासिल करने के हकदार

अधिकारियों का कहना है कि मेक्सिको की दक्षिणी सीमा पर हैती, ग्वाटेमाला, होंडुरास और कांगो की महिलाएं हैं। ऐसे में मेक्सिको में जन्मे बच्चे के साथ उसके माता-पिता को यहां की नागरिकता लेने का अधिकार होगा। इसी बीच नेशनल गॉर्ड को ग्वाटेमाला की सीमा पर देश के सभी नगर निगमों में तैनात कर दिया गया है। इस तरह से प्रवासियों की संख्या पर कम करने की तैयारी चल रही है। मेक्सिको प्रवासियों की संख्या को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमरीका को अपने सभी उत्पादों पर शुल्क लगाने से रोक सके।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो