अमरीका

2015 में सर्वाधिक गर्म रही पृथ्वी : वैज्ञानिक

इन एजेंसियों के मुताबिक, 1880 में जब से वैश्विक तापमान का आधुनिक रिकॉर्ड रखा जा रहा है, वर्ष 2015 सर्वाधिक गर्म साल रहा

Jan 21, 2016 / 07:16 pm

जमील खान

Hottest Year

वॉशिंगटन। वैश्विक तापमान पर नजर रखने वाली अमरीका की दो प्रमुख एजेंसियों ने साल 2015 में पृथ्वी के सर्वाधिक गर्म रहने की बात कही है। इन एजेंसियों के मुताबिक, 1880 में जब से वैश्विक तापमान का आधुनिक रिकॉर्ड रखा जा रहा है, वर्ष 2015 सर्वाधिक गर्म साल रहा।

अमरीका के नेशनल ओशियन एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि साल 2015 में भूमि व समुद्री सतह का औसत वैश्विक तापमान 20वीं सदी के औसत से 0.90 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो 2014 के पूर्व रिकॉर्ड 0.16 प्रतिशत से अधिक है।

वहीं, एक अन्य स्वतंत्र विश्लेषण में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भी पाया कि 2015 सर्वाधिक गर्म साल रहा।

Home / world / America / 2015 में सर्वाधिक गर्म रही पृथ्वी : वैज्ञानिक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.