scriptअमरीका: रेगिस्तान में पानी के लिए भटकती रही मां, प्यास से तड़पकर भारतीय मूल की बच्ची की मौत | 6 Year Old Indian Girl Died in US desert due to thirst | Patrika News

अमरीका: रेगिस्तान में पानी के लिए भटकती रही मां, प्यास से तड़पकर भारतीय मूल की बच्ची की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jun 15, 2019 07:09:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

अमरीका-मेक्सिको सीमा पर बच्ची ने दम तोड़ा, परिवार के तीन सदस्यों के साथ वह पहुंची थी
अमरीका के एरिजोना रेगिरस्तान में पानी के लिए भटक रही थी मां
यहां पर तापमान 42 पार पहुंच गया है, गर्मी के कारण यह दूसरी मौत है

desert

अमरीका: रेगिस्तान में पानी के लिए भटकती रही भारतीय मूल की मां, प्यास से तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत

वाशिंगटन। अमरीका में चिलचिलाती गर्मी के कारण एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। एरिजोना के दक्षिणी रेगिस्तान में तापमान 42 पार पहुंच चुका है। ये प्रवासी बच्चों में होने वाली दूसरी घटना है। अमरीका अमरीका-मेक्सिको सीमा पर प्रवासी लोगों की संख्या बढ़ रही है और अधिक गर्मी होने के कारण यहां के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसकी जानकारी अमरीका सीमा पेट्रोल ने दी है। बताया जा रहा है कि यह मौत प्यास के कारण हुई।
ट्रंप प्रशासन ने भारत को दी चेतावनी, रूस के एस-400 मिसाइल रक्षा तंत्र के सौदे से दूर रहे

हजारों एशियाई प्रवासी अमरीका में शरण पाने का इंतजार कर रहे

गौरतलब है कि मेक्सिको सीमा पर प्रवासी भारतीयों की सीमा लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर हजारों एशियाई प्रवासी अमरीका में शरण पाने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेटी अपने तीन सदस्यों के साथ थी। मां पानी के लिए भटक रही थी। समय पर पानी नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। सदस्यों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी साथ था।
SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, जानिए 10 बड़ी बातें

बच्ची की मौत गर्मी के कारण बताई जा रही

गुरप्रीत की मां एक अन्य महिला के साथ पानी के तलाश में गई थी। जब तक वह वापस लौटी तब तक उसकी बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची के मरने के बाद उसकी मां को चार घंटे बाद ढूंढ़ा जा सका। वह अमरीकी अधिकारियों को कुछ मील दूरी पर मिली। उसे अंग्रेजी नहीं आती थी। उसकी बच्ची की मौत गर्मी के कारण बताई जा रही है। इस साल 30 मई तक दक्षिणी एरिजोना में गर्मी के कारण 58 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते साल 127 लोगों की मौत हुई थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो