script

अमेजन भेजेगा घर पर डिनर 

Published: Jul 17, 2017 10:58:00 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

अमेजन भी अब फूड चेन में शामिल हो गया है। अमेजन कई  रेस्तरां खोलेगा। सुविधा केवल अभी अमरीका और यूके में ही शुरू होगी।

amazon

amazon

नई दिल्ली। अमेजन भी अब फूड चेन में शामिल हो गया है। घर से जुड़े लगभग हर सामान को बेचने वाला ऑनलाइन बाजार अमेजन अब बाकी फूड चेन की तरह रात का खाना भेजेगा। अमेजन के मुताबिक, वह खाना ऑर्डर करने के बाद 1 घंटे में खाने की डिलिविरी दे देगा। घर पर खाना डिलिविरी के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि अगर आपको 1 घंटे के अंदर मंगाना है तो 515 रूपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। यह सुविधा केवल उन लोगों को मिलेगी जो अमेजन के अमेजन प्राइम मेंबर है। अमेजन ऐप के अंदर ही खाना मंगाने का विकल्प होगा।
फिलहाल भारत में नहीं मिलेगी यह सुविधा
भारत में अमेजन की यह सुविधा आने में थोड़ा समय लग सकता है। अमेजन ने 902 अरब 27 करोड़ 30 लाख की खाने की सुपर मार्केट चेन खरीद ली है। अमेजन कई रेस्तरां खोलेगा। इसके अलावा वह डिनर को घर पर डिलिवर करने की सुविधा भी देगा। हालांकि अमजेन के रेस्तरां और डिनर भेजने की यह सुविधा केवल अभी अमरीका और यूके में ही शुरू होगी। फूड चेन खरीदने के बाद अमजेन किराना बाजार की सभी चीजों अपने हाथ पैर आजमा रहा है। 
डिनर में होगा सब कुछ
अमेजन ने कहा है कि लोग जो भी खाना चाहेंगे वह हम डिलिवर करेंगे। हम इसके लिए मेन्यू भी तैयार करेंगे। यह मेन्यू ऐप पर भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा डिनर बॉक्स में हर तरह का खाना रहेगा। डिनर बॉक्स में मीट, सी-फूड, सब्जियां, फल से संबंधित डिश व इसके अलावा मौसम के हिसाब से खाना होगा। 

ट्रेंडिंग वीडियो