scriptAmerica has to maintain relations with India but problems with Russia | अमरीका को भारत से निभानी है लंबी यारी पर रूस से परेशानी | Patrika News

अमरीका को भारत से निभानी है लंबी यारी पर रूस से परेशानी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2022 11:33:28 am

Submitted by:

Amit Purohit

अमरीका ने कहा है कि रूस का भारत के साथ रिश्ता गहरा है लेकिन रूस भरोसे के लायक नहीं है। वहीं, हम भी भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह बात बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही रूस के भारत से संबंध पुराने हो लेकिन कई देशों की तरह भारत को भी समझ आ जाएगा कि रूस ऊर्जा या सुरक्षा का विश्वसनीय स्रोत नहीं है।

नेड प्राइस
नेड प्राइस
अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि भारत के साथ रूस का रिश्ता दशकों में विकसित हुआ है। यह संबंध शीत युद्ध के दिनों की बात है, तब अमरीका भारत के अधिक संपर्क में नहीं था लेकिन अब हम भारत के आर्थिक भागीदार, सुरक्षा भागीदार और सैन्य साझेदार बनने की स्थिति में है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.