scriptविदेशों तक छठ की धूम! अमरीकी महिला गा रही है छठ के गीत, वीडियो वायरल | american lady christian ghezzo sings chatth song | Patrika News

विदेशों तक छठ की धूम! अमरीकी महिला गा रही है छठ के गीत, वीडियो वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2018 03:18:38 pm

Submitted by:

Shweta Singh

बिहार और पूर्वांचल के लोगों ने इसके रीति रिवाजों और गीतों को सात समंदर पार तक पहुंचा दिया है।

american lady christian ghezzo sings chatth song

विदेशों तक छठ की धूम! अमरीकी महिला गा रही है छठ के गीत, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। एक वक्त था जब क्षेत्रीय पर्व की चमक-धमक सिर्फ उसी क्षेत्र तक सीमित थी। ऐसी ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले महापर्व छठ की गूंज भी इन्हीं दो राज्यों में सीमित थी। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया विदेश में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों ने इसके रीति रिवाजों और गीतों को सात समंदर पार तक पहुंचा दिया है। पिछले कुछ वर्षों में खासकर अमरीका और यूरोप में रहनेवाले लोगों को ये त्योहार काफी आकर्षित कर रहा है।

बेहतरीन अंदाज में छठ के गीत गा रही है ये अमरीकी महिला

छठ के गानों से प्रभावित हुई एक ऐसी ही अमरीकी महिला की वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है। फ्लोरिडा में रहने वाली क्रिस्टिन गेजो विश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने काफी बेहतरीन अंदाज में छठ के गीत गाए है। स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से ट्राइबल म्यूजिकोलॉजी की छात्र क्रिस्टिन ने दुनिया के कई हिस्सों का दौरा किया है। इसी सिलसिले में वो एकबार भारत दौरे पर भी आईं थीं।

कुछ समय पहले जारी किया वीडियो

इसी दौरान छठ महापर्व से वो काफी प्रभावित हुई थीं। इसके बाद अपने एक भारतीय दोस्त की मदद से उन्हें छठ के बारे में हर जानकारी मिली। छठ के गानों ने उनकों काफी आकर्षित किया वे तब से ही छठ के गाने गाती हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने अपना एक वीडियो जारी किया था। इस साल भी छठ से कुछ समय पहले उन्होंने वीडियो जारी किया है।

वाराणसी सबसे ज्यादा पसंद

वीडियो की शुरुआत में ही क्रिस्टिन ने पिछली बार मिले प्यार के लिए सभी का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने किसी गलती या भूल के लिए पहले से ही माफी मांग ली। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए क्रिस्टिन ने बताया कि वे करीब दस साल पहले अपने पति के साथ भारत आईं थी। उस वक्त उन्होंने करीब एक महीना का समय यहां गुजारा था। इस दौरे पर वे दोनों नई दिल्ली, वाराणसी और जयपुर घूमे। जिसमें उन्हें वाराणसी सबसे ज्यादा पसंद आया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो