scriptहैती में 5.9 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 11 लोगों की मौत | At least 11 dead as 5.9 magnitude earthquake hits Haiti | Patrika News

हैती में 5.9 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 11 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 07, 2018 11:48:47 am

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी तट पर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया

Haiti earthquake

हैती में 5.9 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 11 लोगों की मौत

पोर्ट-ओ-प्रिंस। कैरेबियाई देश हैती में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके दर्ज हुए। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार शनिवार रात आए भूकंप का केंद्र पोर्ट-डी-पैक्स शहर से 17 पश्चिमोत्तर में 11 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस ने भी ट्वीट कर कहा है कि देश के उत्तरी इलाकों में नुकसान की खबर है। उन्होंने लोगों से शांत रहने और नागरिक सुरक्षा कर्मियों से अलर्ट रहने का आग्रह किया है।

अब तक 11 लोगों की मौत

सरकारी प्रवक्ता एडी जैक्सन एलेक्सिस ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में आपदा प्रतिक्रिया कार्य बल स्थापित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी तट पर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। राजधानी पोर्ट डी प्रिंस में भी भूकंप महसूस हुआ। भूकंप के झटकों के चलते निवासियों के बीच पुरानी यादों की दहशत ताजा हो गई। बता दें कि 2010 में भूकंप के चलते हैती में कम से कम 200,000 लोग मारे गए और 300,000 घायल हो गए थे। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस ने लोगों से “शांत रहने” का आग्रह किया और कहा कि स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारी जरूरतों की सहायता कर रहे है।

प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास

हैती की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने शनिवार को कहा,कि घायलों का उचित इलाज क्षेत्र के अस्पतालों में किया जा रहा है। एजेंसी ने दावा किया है कि सभी लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। घरों और आंशिक रूप से नष्ट इमारतों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। सरकार ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने अपने घरों में लौट जाएं। बता दें कि हैती एक बेहद गरीब देश है। 2010 के भूकंप में हुई भारी तबाही के बाद अब भी वहां स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो