scriptबोइंग 737 मैक्स विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, FAA ने की ‘महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिमों’ की अनदेखी | Big disclosure about the Boeing 737 Max plane crash, FAA ignores 'critical security risks' | Patrika News

बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, FAA ने की ‘महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिमों’ की अनदेखी

locationनई दिल्लीPublished: May 15, 2019 02:06:39 pm

Submitted by:

Anil Kumar

इथोपिया और इंडोनेशिया में बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
दोनों हादसों में 346 लोगों की मौत हो गई थी।
इस हादसे के बाद दुनिया के कई देशों ने बोइंग के उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Boing 737 Max

बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, FAA ने की ‘महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिमों’ की अनदेखी

वाशिंगटन। अमरीकी संघीय उड्डयन प्रशासन ( FAA ) के वरिष्ठ अधिकारी बोइंग के 737 मैक्स ( boing 737 max ) विमान की उड़ान नियंत्रण प्रणाली पर सुरक्षा परीक्षणों को ठीक से देखरेख करने में विफल रहे हैं। मीडिया में लीक हुई एक आंतरिक जांच रिपोर्ट में ये बातें सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बुधवार को कांग्रेस में आतंरिक समीक्षा पर चर्चा किया जाएगा।

https://twitter.com/WSJ/status/1128255864794517504?ref_src=twsrc%5Etfw

इथोपिया विमान हादसा: अमरीकी संघीय कोर्ट में बोइंग के खिलाफ FIR दर्ज

आतंरिक जांच रिपोर्ट पर बुधवार को होगी चर्चा

अमरीकी संघीय उड्डयन प्रशासन ( US Federal Aviation Administration ) ने माना है कि बोइंग के सुरक्षा आकलन की निगरानी में उसके स्वयं के कर्मचारी शिथिल थे और कंपनी को प्रभावी रूप से परीक्षण करने की अनुमति दी। जांच के निष्कर्षों से पता चला है कि कैसे विमान की समस्याग्रस्त उड़ान नियंत्रण प्रणाली, जिसमें कई खराबी थी बीते साल अक्टूबर में दो बड़ी घटनाओं का कारण है। एजेंसी ने जांच में यह भी पाया कि बोइंग एक संभावित खतरे के रूप में एक स्वचालित एंटी-स्टालिंग सुविधा की पहचान करने में विफल रहा है। आतंरिक समीक्षा में कहा गया है कि सुरक्षा के आकलन के लिए बहुत बड़ी जांच हो सकती है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि जोखिम है। इस आंतरिक जांच में अब यह भी सवाल खड़े किए गए हैं कि क्या इंडोनेशिया ( Indonesia ) और इथोपिया ( Ethiopia ) में हुए विमान हादसों जिसमें 346 लोगों की जान चली गई, रोका जा सकता था? हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि बोइंग पर FAA से झूठ बोलने या जानबूझकर प्रमाणीकरण नियमों को दरकिनार करने का आरोप नहीं है। बता दें कि आंतरिक समीक्षा के निष्कर्षों पर चर्चा करने के लिए हाउस एविएशन उपसमिति बुधवार को मिलने वाली है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो