scriptअमरीका: शिकागो शहर में चलीं तबाड़तोड़ गोलियां, छह लोग घायल | Chicago: Smashing bullets at a function, six injured | Patrika News

अमरीका: शिकागो शहर में चलीं तबाड़तोड़ गोलियां, छह लोग घायल

Published: Apr 08, 2019 12:19:10 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

दो शख्स ने घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं
मामला पुरानी रंजिश का लगता है
आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है

pistol

शिकागो: एक समारोह में बरसाईं ताबाड़तोड़ गोलियां, छह लोग घायल

शिकागो । शिकागो में रविवार को एक समारोह में लोगों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस वक्त की है जब परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी दो शख्सों ने घर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे कार्यक्रम में शामिल लोगो में छह लोग शिकार हो गए।
मालदीव: पूर्व राष्ट्रपति नशीद की राजनीति में जबरदस्त वापसी, यमीन की पार्टी को दिया बड़ा झटका

प्रत्यक्षदर्शी सहयोग नहीं कर रहे हैं

गोलीबारी दो लोगों ने की थी। पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का लगता है। पुलिस के अनुसार अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसका अहम कारण है कि प्रत्यक्षदर्शी सहयोग नहीं कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान होते ही उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी जाएगी। शिकागो पुलिस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लेलमी के अनुसार यह काफी दुखद घटना है। हमले में आठ वर्षीय एक बच्चा और 10 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं, इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि तीन पुरुष जिनकी उम्र 23 से 48 के बीच है और 29 वर्षीय एक महिला को भी गोली लगी है। इन सबको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अभी तक किसी की पहचान जाहिर नहीं की है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो