scriptChip-maker Intel to put unvaccinated workers on unpaid leave | वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को अनपेड लीव पर भेजेगा इंटेल, एप्पल के बाद गूगल भी बढ़ा सकता है वर्क फ्राम होम | Patrika News

वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को अनपेड लीव पर भेजेगा इंटेल, एप्पल के बाद गूगल भी बढ़ा सकता है वर्क फ्राम होम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 22, 2021 05:04:47 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

टेक दिग्गज कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि जिन्हें धार्मिक या चिकित्सा कारणों से छूट नहीं मिलती है, वे अप्रैल से शुरू होने वाले अवैतनिक अवकाश पर होंगे। वहीं, एप्पल के बाद गूगल भी घर से काम करने यानी वर्क फ्राम होम अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। गूगल आगामी 10 जनवरी से अपने कार्यालय खोलने की सोच रहा था, मगर ओमिक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंपनी अभी ऑफिस खोलने का विचार टाल सकती है।

intel.jpg
चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने कथित तौर पर कर्मचारियों को सूचित किया है कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें 4 जनवरी तक जैब लेना होगा या छूट जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारियों को अनपेड लीव यानी अवैतनिक अवकाश पर रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि जिन्हें धार्मिक या चिकित्सा कारणों से छूट नहीं मिलती है, वे अप्रैल से शुरू होने वाले अवैतनिक अवकाश पर होंगे। वहीं, एप्पल के बाद गूगल भी घर से काम करने यानी वर्क फ्राम होम अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। गूगल आगामी 10 जनवरी से अपने कार्यालय खोलने की सोच रहा था, मगर ओमिक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंपनी अभी ऑफिस खोलने का विचार टाल सकती है। इससे पहले एप्पल ने फरवरी में ऑफिस खोलने का विचार टाल दिया और इसे आगे बढ़ाते हुए कर्मचारियों से वर्क फ्राम होम करने को कहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.